फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka home minister said My words misunderstood distorted regret any pain to women

Karnataka: 'मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया', कर्नाटक के गृह मंत्री ने महिलाओं से मांगी माफी

Tue, 08 Apr 2025 03:36 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 08 Apr 2025 03:36 PM IST
सार

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा, 'कल मेरे बयान को आप (मीडिया) ने ठीक से नहीं समझा और दूसरे प्लेटफॉर्म ने भी इसे अलग तरह से समझा। मैं हमेशा महिलाओं की सुरक्षा के पक्ष में रहा हूं।'

विज्ञापन
karnataka home minister said My words misunderstood distorted regret any pain to women
जी. परमेश्वर - फोटो : ANI

विस्तार

हाल ही में बंगलूरू में एक महिला से हुए छेड़छाड़ की घटना पर अपनी टिप्पणी को लेकर विवादों में आए कर्नाटक के गृह मंत्री ने अब कहा है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर उनके बयान से महिलाओं को खेद पहुंचा तो वे इसके लिए माफी मांगते हैं। अपने बयान को लेकर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर आलोचकों के निशाने पर आ गए थे और विपक्षी भाजपा और राष्ट्रीय महिला आयोग ने उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा था। 
विज्ञापन


गृह मंत्री ने बयान पर मांगी माफी
जी परमेश्वर ने कहा, 'कल मेरे बयान को आप (मीडिया) ने ठीक से नहीं समझा और दूसरे प्लेटफॉर्म ने भी इसे अलग तरह से समझा। मैं हमेशा महिलाओं की सुरक्षा के पक्ष में रहा हूं। गृह मंत्री के तौर पर मैंने निर्भया योजना जैसे कई कार्यक्रम लागू किए हैं। दूसरे राज्यों की तुलना में हमने निर्भया फंड पर ज्यादा खर्च किया है और केंद्र सरकार के साथ मिलकर इसे लागू किया है। मैं किसी दिन महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए गए कामों को साझा करना चाहूंगा।'
विज्ञापन


उन्होने कहा कि 'किसी बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश करना और मेरे बारे में बोलना ठीक नहीं है। मैं मानता हूं और मैंने महिलाओं-बहनों और माताओं की सुरक्षा के लिए कई कदम उठाए हैं। अगर कोई मुद्दा (महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा) है, तो मैंने विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। इसलिए मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश नहीं किया जाना चाहिए। अगर मेरे बयान से किसी को दुख पहुंचा है - हमारी बहनों, माताओं को - तो मैं खेद व्यक्त करता हूं। लेकिन इसे अलग-अलग तरीके से पेश करके अलग-अलग मंचों पर ले जाने की जरूरत नहीं है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Karnataka: महिला के यौन उत्पीड़न केस में परमेश्वर की फिसली जुबान, बोले- बड़े शहरों में अक्सर ऐसा होता रहता है


उन्होंने भाजपा पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। पिछले कुछ वर्षों में राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ने के आरोपों पर पूछे गए सवाल पर परमेश्वर ने पूछा, 'क्या मुझे उन मामलों की संख्या बतानी चाहिए, जब भाजपा सत्ता में थी? मैंने पहले ही आंकड़े दे दिए हैं। यदि वे दावा करते हैं कि उनके कार्यकाल के दौरान कुछ भी नहीं हुआ, तो लोग इस पर हंसेंगे।'

गृह मंत्री के किस बयान पर हुआ हंगामा
उल्लेखनीय है कि बीती 3 अप्रैल को बंगलूरू में पैदल चल रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए जी परमेश्वर ने कहा था कि 'पुलिस लगातार चौबीसों घंटे काम कर रही है। यही वजह है कि बंगलूरू में शांति है। बंगलूरू जैसे बड़े शहर में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।' गृह मंत्री के इस बयान ने विवाद पैदा कर दिया था। राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा कि ऐसे बयान महिलाओं के खिलाफ अपराधों को कमतर आंकते हैं। आयोग ने बयान को असंवेदनशील करार दिया था। 

ये भी पढ़ें- Price Hike: गैस की कीमतें बढ़ने पर कर्नाटक डिप्टी सीएम का भाजपा पर तंज, सीएम बोले- जन-आक्रोश यात्रा एक 'तमाशा'

संबंधित वीडियो

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed