फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Home Minister said accused in Shivamogga case links with terrorist organization will hand over inves

कर्नाटक के गृह मंत्री बोले: शिवमोगा मसले के आरोपी का पाक स्थित आतंकी संगठन से संबंध, NIA को सौंपेंगे जांच

Sat, 03 Sep 2022 07:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 03 Sep 2022 07:37 PM IST
सार

राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने शनिवार को कहा, "वीर सावरकर फ्लेक्स हटाने के सिलसिले में प्रेम सिंह को चाकू मारने की घटना जल्द ही एनआईए को सौंप दी जाएगी। छुरा मारने के मामले में मुख्यारोपी जबीउल्ला के आंतकवादियों के साथ संबंध सामने आए हैं।"

विज्ञापन
Karnataka Home Minister said accused in Shivamogga case links with terrorist organization will hand over inves
गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक सरकार ने कहा है कि वह शिवमोगा में विनायक दामोदर सावरकर के फ्लेक्स हटाने को लेकर विवाद के बाद छुरा घोंपने के मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपेगी। 
विज्ञापन


राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने शनिवार को कहा, "वीर सावरकर फ्लेक्स हटाने के सिलसिले में प्रेम सिंह को चाकू मारने की घटना जल्द ही एनआईए को सौंप दी जाएगी।" उन्होंने आगे कहा, "छुरा मारने के मामले में मुख्यारोपी जबीउल्ला के पाक स्थित आंतकवादियों के साथ संबंध सामने आए हैं। शिवमोगा में शांति है। ये घटनाएं दुर्घटनावश होंगी।"
विज्ञापन


जबीउल्ला के पैर में मार दी गई थी गोली
कर्नाटक पुलिस ने 15 अगस्त को छुरा घोंपने के मुख्यारोपी जबीउल्ला को पैर में गोली मार दी थी। पुलिस शूट-आउट ने शिवमोगा में कानून-व्यवस्था की स्थित को बहाल करने में मदद की, जिससे नियंत्रण से बाहर होने का खतरा था। जबीउल्ला, शिवमोगा के मरनामीबेल का रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की एक विशेष टीम ने निश्चित इनपुट हासिल करने के बाद जबीउल्ला को गिरफ्तार किया था। जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी तभी आरोपी ने उनपर कथित तौर पर हमला करने की कोशिश की। इसके जवाब में पुलिस निरीक्षक मंजूनाथ कुरी ने जबीउल्ला के पैर में गोली मारी। 

किसी संगठन से जुड़ाव की जांच की जाएगी : एडीजी
गिरफ्तारी के बाद जबीउल्ला को मेगन अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद उसे अस्पताल के जेल वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। इस पूरे मामले पर एडीजी आलोक कुमार ने कहा था कि आरोपी के राजनीतिक संबंध या किसी संगठन से जुड़ाव की जांच की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि मामला दर्ज करने के अलावा जिला आयुक्त से चर्चा कर आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने का निर्णय लिया जाएगा। 


20 वर्षीय युवक को उसके घर के सामने मारा था चाकू
मुख्यारोपी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर प्रेम सिंह (20 वर्षीय) को उसे घर के सामने खड़े होकर चाकू मार दिया था। उसे मेगन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के मुताबिक, "वीर सावरकर का फ्लेक्स भारत की आजादी के 75वें वर्ष के जश्न के हिस्से के रूप में शिवमोगा शहर के अमीर अहमद सर्कल में स्थापित किया गया था।"

इसके बाद कुछ युवाओं ने इसका विरोध किया और सावरकर का फ्लेक्स छीन लिया। उन्होंने सावरकर के स्थान पर टीपू सुल्तान का फ्लेक्स रखने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed