फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka HM Araga Jnanendra hits back at HD Kumaraswamy on allegations of closeness with Santro Ravi

Karnataka: साबित करें कुमारस्वामी...गृहमंत्री आरागा ज्ञानेंद्र ने सैंट्रो रवि से नजदीकी के आरोप पर किया पलटवार

Mon, 09 Jan 2023 12:16 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 09 Jan 2023 12:16 PM IST
सार

एचडी कुमारस्वामी ने आरोप लगाया था कि सैंट्रो रवि ने गृहमंत्री आरागा ज्ञानेंद्र के आवास पर पैसे गिने थे। इस आरोप पर उन्होंने कहा, मैं कुमारस्वामी को, उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को साबित करने की चुनौती देता हूं।

विज्ञापन
Karnataka HM Araga Jnanendra hits back at HD Kumaraswamy on allegations of closeness with Santro Ravi
गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र - फोटो : ANI

विस्तार

कथित रूप से आपराधिक पृष्ठभूमि से आने वाले सैंट्रो रवि की भाजपा नेताओं के साथ करीबी के आरोप को कर्नाटक सरकार में गृहमंत्री आरागा ज्ञानेंद्र ने खारिज किया है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों को भी बेबुनियादी बताया है। 

विज्ञापन


दरअसल, एचडी कुमार स्वामी ने आरोप लगाया था कि सैंट्रो रवि ने गृहमंत्री आरागा ज्ञानेंद्र के आवास पर पैसे गिने थे। इस आरोप पर उन्होंने कहा, मैं कुमारस्वामी को, उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को साबित करने की चुनौती देता हूं। उन्होंने कहा, गृह मंत्री के रूप में मेरे पास प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते हैं, जिनमें समाज के हाशिए के लोग भी शामिल हैं। हर आने-जाने वाले की पृष्ठभूमि की जांच करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि वह मेरे पीछे क्यों पड़े हैं और इससे उन्हें क्या फायदा होगा। उन्होंने कहा, मैंने सैंट्रो रवि की पृष्ठभूमि की जांच करने के लिए पुलिस को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


बोम्मई ने दिए जांच के आदेश 
इससे पहले मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी इस मामले में जांच के आदेश जारी किए हैं। दरअसल, भाजपा नेताओं के साथ सैंट्रो रवि की कई तस्वीरें सामने आने के बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मंत्रियों के साथ उसके गहरे संबंध हैं साथ ही सैंट्रो रवि आपराधिक पृष्ठभूमि से आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed