{"_id":"6471d8c81a1f3d3c0004a5e3","slug":"karnataka-hindu-leader-praveen-nettaru-wife-lose-job-congress-pfi-murder-her-husband-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: कांग्रेस सरकार ने प्रवीण नेत्तारू की पत्नी को नौकरी से निकाला, PFI समर्थकों ने की थी पति की हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: कांग्रेस सरकार ने प्रवीण नेत्तारू की पत्नी को नौकरी से निकाला, PFI समर्थकों ने की थी पति की हत्या
Sat, 27 May 2023 03:48 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 27 May 2023 03:48 PM IST
सार
29 सितंबर 2022 को तत्कालीन भाजपा सरकार में नोटिफिकेशन जारी कर प्रवीण नेत्तारू की पत्नी नूतन कुमारी एम को सीएम ऑफिस में ग्रुप सी के तहत नौकरी दी गई थी।
विज्ञापन
प्रवीण नेत्तारू और उनकी पत्नी की तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कर्नाटक में कांग्रेस को सत्ता में आए कुछ ही दिन बीते हैं लेकिन सरकार का एक फैसला आलोचकों के निशाने पर आ गया है। कर्नाटक भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने दिवंगत हिंदूवादी नेता प्रवीण नेत्तारू की पत्नी को नौकरी से निकाल दिया है। बता दें कि प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के समर्थकों ने प्रवीण नेत्तारू की बेरहमी से हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
भाजपा सरकार में मिली थी नौकरी
बता दें कि भाजपा सरकार में प्रवीण नेत्तारू की पत्नी को मैंगलोर में डिप्टी कमिश्नर ऑफिस में नौकरी दी गई थी लेकिन अब भाजपा ने आरोप लगाया है कि प्रवीण नेत्तारू की पत्नी को नौकरी से हटा दिया गया है। कर्नाटक भाजपा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसे लेकर ट्वीट किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 29 सितंबर 2022 को तत्कालीन भाजपा सरकार में नोटिफिकेशन जारी कर प्रवीण नेत्तारू की पत्नी नूतन कुमारी एम को सीएम ऑफिस में ग्रुप सी के तहत नौकरी दी गई थी। यह नौकरी कॉन्ट्रैक्ट आधार पर दी गई थी। 13 अक्तूबर को नूतन ने नौकरी जॉइन की। अब कांग्रेस सरकार ने पूर्व की सरकार में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर दी गईं नौकरियों को खत्म करने का आदेश दिया है, जिसके तहत नूतन की नौकरी भी चली गई है। जिसे लेकर भाजपा ने कर्नाटक कांग्रेस पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
पीएफआई समर्थकों ने की थी हत्या
बता दें कि 26 जुलाई 2022 को दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे गांव में हिंदूवादी नेता प्रवीण नेत्तारू की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या का आरोप पीएफआई कार्यकर्ताओं पर लगा। इस मामले की जांच एनआईए कर रही है। एनआईए ने अपनी चार्जशीट में कहा था कि पीएफआई ने अपने एजेंडे के तहत भारत में 2047 तक इस्लामिक शासन लागू करने और दूसरे समुदाय के लोगों में डर पैदा करने के लिए यह हत्या की गई। पीएफआई की हिट स्कवाड ने हिंदूवादी नेता की हत्या की। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन