{"_id":"621471644740b872c865d8fb","slug":"karnataka-hijab-row-petitioner-hazra-shifa-father-attacked-by-mob-brother-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजाब विवाद: याचिकाकर्ता छात्रा हाजरा शिफा के पिता के होटल पर भीड़ का हमला, भाई गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हिजाब विवाद: याचिकाकर्ता छात्रा हाजरा शिफा के पिता के होटल पर भीड़ का हमला, भाई गंभीर रूप से घायल
Tue, 22 Feb 2022 10:45 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उडुपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उडुपी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 22 Feb 2022 10:45 AM IST
सार
कर्नाटक हिजाब विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में अब हिंसा की भी खबर सामने आने लगी है। ताजा जानकारी के अनुसार याचिकाकर्ता हाजरा शिफा के पिता के होटल पर हमला किया गया है।
विज्ञापन
कर्नाटक हिजाब विवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक हिजाब विवाद मामले में तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार याचिकाकर्ता छात्रा हाजरा शिफा के पिता के होटल पर भीड़ ने 21 फरवरी की रात कथित तौर पर हमला कर दिया, जिसमें हाजरा के भाई घायल हो गए। यह घटना उडुपी जिले के मालपे में हुई है। हिजाब विवाद को लेकर हाजरा ने कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन
संघ परिवार के गुंडों द्वारा क्रूर हमला किया गया: हाजरा
हाजरा ने ट्वीट करते हुए आरोप लगाया है कि संघ परिवार के गुंडों द्वारा क्रूर हमला किया गया और मैं जल्द से जल्द इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करती हूं। उसने यह भी पुष्टि की कि उसके भाई पर हमला किया गया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अब अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
मेरे भाई पर भीड़ ने बेरहमी से हमला किया: हाजरा शिफा
घटना के बाद छात्रा हाजरा शिफा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरे भाई पर भीड़ ने बेरहमी से हमला किया। सिर्फ इसलिए कि मैं अपने हिजाब के लिए खड़ी हूं जो कि मेरा अधिकार है। हमारी संपत्ति को भी बर्बाद कर दिया। क्यों?? क्या मैं अपना हक नहीं मांग सकती? उनका अगला शिकार कौन होगा? मैं संघ परिवार के गुंडों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती हूं।
विज्ञापन
क्या है हिजाब विवाद
31 दिसंबर 2021 को कर्नाटक के उडुपी के सरकारी पीयू कॉलेज में हिजाब पहनकर आईं छह छात्राओं को क्लास में प्रवेश करने से रोक दिया गया था। जिसके बाद कॉलेज के बाहर प्रदर्शन शुरू हो गया। इसके बाद 19 जनवरी 2022 को कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं, उनके माता-पिता और अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला। फिर 26 जनवरी 2022 को एक और बैठक हुई। उडुपी के विधायक रघुपति भट ने कहा कि जो छात्राएं बिना हिजाब के नहीं आ सकतीं, वो ऑनलाइन पढ़ाई करें।