फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka hijab controversy in Puducherry, now student forced to remove scarf

Hijab Controversy: पुडुचेरी तक पहुंचा कर्नाटक हिजाब विवाद, अब छात्रा को स्कार्फ हटाने के लिए किया मजबूर 

Wed, 09 Feb 2022 01:00 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुडुचेरी Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 09 Feb 2022 01:00 PM IST
सार

प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जांच की मांग की। उधर, स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूल में हुई इस घटना में जांच के आदेश दिए हैं। 
 

विज्ञापन
Karnataka hijab controversy in Puducherry, now student forced to remove scarf
कर्नाटक का हिजाब विवाद पुदुचेरी तक पहुंचा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक के उडुपी से शुरू हुआ हिजाब विवाद अब अन्य राज्यों तक पहुंचने लगा है। पहले मध्य प्रदेश में हिजाब को लेकर चर्चा हुई, लेकिन अब पुडुचेरी में यह मामला पहुंच गया है। जानकारी के मुताबिक, यहां के अरियानकुप्पम स्थित एक सरकारी स्कूल में छात्रा को कथित तौर पर स्कार्फ हटाने को कहा गया। कॉलेज प्रशासन ने स्कार्फ हटाने के बाद ही कक्षा में प्रवेश की अनुमति दी। मामला सामने आते ही स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य मौके पर पहुंच गए और इसका विरोध किया। यह मामला सात फरवरी का बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन 
स्कूल में इस तरह का मामला सामने आते ही स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। कई छात्र गेट के बाहर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि छात्रा तीन साल से कक्षा में हिजाब पहन का बैठती और पढ़ाई करती थी, लेकिन आज तक उसे रोका नहीं गया। इसलिए अब किसी को किसलिए परेशानी हो रही है। उधर, स्कूल प्रशासन का कहना है कि छात्रा स्कूल कैंपस में स्कार्फ पहनती थी, लेकिन उस दिन कक्षा में जाने के बाद भी छात्रा स्कार्फ पहने रही। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस
घटना के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए और प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जांच की मांग की। उधर, स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से स्कूल में हुई इस घटना में जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मलाला की भी सामने आई थी प्रतिक्रया
यह विवाद कर्नाटक के उडुपी में एक कॉलेज में छह छात्राओं को हिजाब पहने होने के बाद कक्षा में प्रवेश रोकने से शुरू हुआ। इसके बाद विरोध बढ़ता ही चला गया और मामला अब हाईकोर्ट में है। उधर, नोबल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने इस मामले में प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने कहा है कि लड़कियों को हिजाब या पढ़ाई में से किसी एक का चयन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने अपील की कि मुस्लिम महिलाओं को हासिए पर जाने से रोका जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed