{"_id":"60d89e278ebc3e2dae2ca757","slug":"karnataka-haveri-prepares-for-covid19-third-wave-launches-pediatric-drive","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सरकार का बड़ा कदम, चला रही है एक माह का स्वास्थ्य जांच अभियान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए सरकार का बड़ा कदम, चला रही है एक माह का स्वास्थ्य जांच अभियान
Sun, 27 Jun 2021 09:20 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 27 Jun 2021 09:20 PM IST
सार
यह अभियान कोरोना वायरस संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने के मद्देनजर चलाया जा रहा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बसवराज एस बोम्मई ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में अपनी तरह के पहले अभियान में हावेरी जिले में 16 साल से कम उम्र के बच्चों की स्वास्थ्य जांच के लिए एक महीने का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान कोरोना वायरस संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निपटने के मद्देनजर चलाया जा रहा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बसवराज एस बोम्मई ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
जिले के शिग्गांव से विधायक बोम्मई ने पीटीआई से कहा कि हावेरी राज्य का पहला ऐसा जिला बन गया है जहां खासतौर पर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के लिए एक महीने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई बच्चा कुपोषित न रहे।’
विज्ञापन
राज्य में 25 जून से 30 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में सोलह साल से कम उम्र के 2.75 लाख बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि चूंकि अभी बच्चों को टीका लगाने के बारे में कोई निर्णय नहीं हुआ है, इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल करना और उन्हें कुपोषण से बचाना जरूरी है। वंचित बच्चों को दवाएं और पोषण किट भी प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन