{"_id":"64c2bcca125da07d4f0e6913","slug":"karnataka-govt-hikes-milk-prices-by-rs-3-per-litre-effective-august-1-following-demands-from-milk-producers-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: कर्नाटक सरकार ने दूध की कीमत तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाई, शिवकुमार बोले- किसानों को होगा फायदा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: कर्नाटक सरकार ने दूध की कीमत तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाई, शिवकुमार बोले- किसानों को होगा फायदा
Fri, 28 Jul 2023 12:22 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:22 AM IST
सार
कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (केएमएफ) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में बढ़ोतरी को मंजूरी देने के एक सप्ताह बाद गुरुवार को कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी। केएमएफ ने निजी कंपनियों द्वारा किसानों को दी जाने वाली ऊंची कीमतों के कारण कम खरीद का हवाला दिया।
विज्ञापन
डी.के. शिवकुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक कैबिनेट ने गुरुवार को राज्य में दूध की कीमतें तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया। यह फैसला एक अगस्त से प्रभावी होगा। दूध उत्पादक संघ लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। कानून मंत्री एचके पाटिल ने कहा कि कैबिनेट ने गुरुवार को इस फैसले को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कर्नाटक मिल्क फेडरेशन (केएमएफ) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में बढ़ोतरी को मंजूरी देने के एक सप्ताह बाद गुरुवार को कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी। केएमएफ ने निजी कंपनियों द्वारा किसानों को दी जाने वाली ऊंची कीमतों के कारण कम खरीद का हवाला दिया।
विज्ञापन
#WATCH | Bengaluru: "We have to give money to the farmers. Entire country, the price of milk is Rs 50-56, and in our state, the price is very less. So, we want to help the farmers by increasing Rs 3", says Karnataka Dy CM DK Shivakumar on hike of milk price in the state pic.twitter.com/tVs4CXqgEe
— ANI (@ANI) July 27, 2023
विज्ञापन
वहीं, राज्य में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि हमारा मकसद किसानों को फायदा पहुंचाना है। पूरे देश में दूध की कीमत 50-56 रुपये है, जबकि कर्नाटक में दूध की कीमत बहुत कम है, इसलिए हम दूध की कीमत तीन रुपये बढ़ाकर किसानों की मदद करना चाहते हैं।