{"_id":"66a38ac9b137be6623059066","slug":"karnataka-govt-decides-to-rename-ramanagara-district-as-bengaluru-south-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: अब बंगलूरू दक्षिण के नाम से जाना जाएगा राम नगर, लोगों की मांग पर कर्नाटक सरकार ने लिया फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: अब बंगलूरू दक्षिण के नाम से जाना जाएगा राम नगर, लोगों की मांग पर कर्नाटक सरकार ने लिया फैसला
Fri, 26 Jul 2024 05:09 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: बशु जैन
Updated Fri, 26 Jul 2024 05:09 PM IST
सार
उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नौ जुलाई को राम नगर जिले का नाम बदलकर बंगलूरू दक्षिण करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने कहा था कि राम नगर के विकास और भविष्य की वृद्धि के लिए इसका नाम बदलना जरूरी है। वह राम नगर के प्रभारी मंत्री भी हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक के राम नगर जिले को अब बंगलूरू दक्षिण के नाम से जाना जाएगा। सीएम सिद्धारमैया की अध्यक्षता में शु्क्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में राम नगर जिले का नाम बदलने का फैसला किया गया। वहीं विपक्ष ने सरकार के फैसले का विरोध किया है।
विज्ञापन
कर्नाटक के कानून और संसदीय मंत्री एचके पाटिल ने कहा कि लोगों की मांग के आधार पर हमने राम नगर जिले का नाम बंगलूरू दक्षिण करने का फैसला लिया है। राजस्व विभाग से इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। केवल जिले का नाम बदला गया है। बाकी सब जैसा था वैसा ही रहेगा। उन्होंने कहा कि इसे ब्रांड बेंगलुरु नाम दिया जाएगा। बेंगलुरु एक ब्रांड है। अगर यह कहा जाए कि यह किसी के लिए मददगार नहीं होगा। तो यह कहना गलत है। यह सबके लिए लाभकारी होगा।
विज्ञापन
#WATCH | Karnataka cabinet has approved to rename Ramanagara district to Bengaluru South district.
विज्ञापन विज्ञापन
State's Law and Parliamentary Affairs Minister HK Patil says, "It is because of the aspirations and representations made by people's representatives and people at large...It is to… pic.twitter.com/uMSokEFJou — ANI (@ANI) July 26, 2024
उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नौ जुलाई को राम नगर जिले का नाम बदलकर बंगलूरू दक्षिण करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने कहा था कि राम नगर के विकास और भविष्य की वृद्धि के लिए इसका नाम बदलना जरूरी है। वह राम नगर के प्रभारी मंत्री भी हैं। राम नगर में राम नगर, मगदी, कनकपुरा, चन्नापटना और हारोहल्ली तालुक शामिल हैं।
विपक्ष ने किया विरोध
राम नगर के नाम बदलने के प्रस्ताव का विपक्षी भाजपा और जद एस ने विरोध किया। विपक्ष की ओर से कहा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी की सरकार में 2007 में इस जिले को बनाया गया था। आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार भगवान राम से घृणा करती है। जमीनों के लालच में यह नाम बदला गया है।