फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka govt all set to launch women financial aid scheme 'Gruha Lakshmi' tomorrow

कर्नाटक: कल गृह लक्ष्मी योजना लॉन्च करेगी कर्नाटक सरकार, 1.1 करोड़ महिलाओं को मिलेगी वित्तीय मदद; जानें सब कुछ

Tue, 29 Aug 2023 04:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 29 Aug 2023 04:39 PM IST
सार

Karnataka: कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार बुधवार को मैसूर में एक सार्वजनिक समारोह में 'गृह लक्ष्मी' योजना शुरू करेगी। इसके तहत परिवार की 1.1 करोड़ महिला प्रमुखों में से प्रत्येक को दो हजार रुपये की मासिक सहायता प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
Karnataka govt all set to launch women financial aid scheme 'Gruha Lakshmi' tomorrow
विधान सौध में गृह लक्ष्मी योजना का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री सिद्धारमैया। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार बुधवार को मैसूर में एक सार्वजनिक समारोह में 'गृह लक्ष्मी' योजना शुरू करेगी। इसके तहत परिवार की 1.1 करोड़ महिला प्रमुखों में से प्रत्येक को दो हजार रुपये की मासिक सहायता प्रदान की जाएगी। चुनाव से पहले कांग्रेस ने कई गारंटी देने का वादा किया था, जिनमें से एक यह भी था। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने मंगलवार को मैसूर जिला मुख्यालय शहर में प्रसिद्ध चामुंडेश्वरी मंदिर में पूजा की, जहां कांग्रेस अध्यक्ष एम मल्लिकार्जुन खरगे इस कार्यक्रम में इस योजना की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धारमैया ने अपने गृह जिले मैसूर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कम से कम 1.1 करोड़ परिवारों की महिला प्रमुखों को हर महीने 2,000 रुपये दिए जाएंगे। सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 'गृह लक्ष्मी' कार्यक्रम के लिए 17,500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

विज्ञापन

गृह लक्ष्मी योजना कांग्रेस की पांच चुनाव पूर्व 'गारंटी' में से एक है। मई में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया था। यह पूछे जाने पर कि क्या गारंटी को लागू करना एक चुनौती है, मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं है। राजनीतिक इच्छाशक्ति होनी चाहिए। हमारी पार्टी और सरकार में राजनीतिक इच्छाशक्ति है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दल आरोप लगा रहे हैं कि सरकार गारंटी को लागू नहीं कर पाएगी और इससे वित्तीय दिवालियापन आ जाएगा। लेकिन हम उन्हें सफलतापूर्वक लागू कर रहे हैं। सिद्धरमैया ने सोमवार को कहा था कि इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत के मौके पर आयोजित होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रम में करीब एक लाख लोग जुटेंगे।

उन्होंने जोर देकर कहा था कि यह एक सरकारी समारोह होगा जिसमें राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा सदस्य राहुल गांधी भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा था कि यह पार्टी का कार्यक्रम नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि राज्य सरकार पहले ही पांच में से तीन गारंटी - 'शक्ति', 'गृह ज्योति' और 'अन्न भाग्य' को लागू कर चुकी है। पांचवीं 'युवा निधि' योजना है जो राज्य के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता प्रदान करने का वादा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed