फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Karnataka government will fall before Lok Sabha elections', claims BJP MLA

Karnataka: 'कर्नाटक सरकार लोकसभा चुनाव से पहले गिर जाएगी', भाजपा विधायक का दावा

Mon, 14 Aug 2023 09:01 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयपुरा (कर्नाटक)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयपुरा (कर्नाटक) Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 14 Aug 2023 09:01 PM IST
सार

Karnataka: भाजपा के वरिष्ठ विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने दावा किया कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के करीब 25 विधायक कांग्रेस छोड़ने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
'Karnataka government will fall before Lok Sabha elections', claims BJP MLA
भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल - फोटो : facebook/basanagouda.patilyatnal

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने दावा किया कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के करीब 25 विधायक कांग्रेस छोड़ने के लिए तैयार हैं। बीजापुर (विजयपुरा) शहर से विधायक ने यह भी उम्मीद जताई कि भाजपा एक बार फिर से सत्ता में आएगी।

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस ने 135 सीटें जीती हैं, लेकिन फिर भी वे सो नहीं पा रही है। अगर 30 विधायक पार्टी छोड़ दें तो सरकार गिर जाएगी। 25 विधायक पार्टी छोड़ने के लिए तैयार हैं। कुछ मंत्रियों में अहं की भावना आ गई है। वे ऐसे व्यवहार कर रहे हैं, जैसे उनके पास सारी शक्तियां हैं। वे अधिकारियों को हटा रहे हैं या स्थानांतरित कर रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, बसवराज रायरेड्डी जैसे कांग्रेस के वरिष्ठ विधायकों ने हाल ही में विधायक दल की बैठक में कर्नाटक के भ्रष्ट राज्य बनने पर नाखुशी जताई थी। उन्होंने सरकार के कार्यों पर असंतोष व्यक्त किया था। इस ओर इशारा करते हुए यतनाल ने कहा कि उनके खुद के विधायक बोल रहे हैं। इससे पहले उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने हाल में दावा किया था कि राज्य सरकार को गिराने के लिए सिंगापुर में साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed