फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka government to formulate new SOP for mega events celebrations after bengaluru stampede

Karnataka: बंगलूरू भगदड़ से कर्नाटक सरकार ने लिया सबक, बड़े आयोजनों के लिए अब बनेंगे नियम

Thu, 05 Jun 2025 12:59 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 05 Jun 2025 12:59 PM IST
सार

परमेश्वर ने कहा कि 'एसओपी बनाने का उद्देश्य ऐसी घटनाओं को रोकना है। सरकार और गृह विभाग जल्द ही एसओपी बनाने का काम पूरा कर लेंगे। अब से किसी भी बड़े आयोजन, बैठक या उत्सव से पहले दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे और ये सभी कार्यक्रम तय नियमों के तहत ही होंगे।'

विज्ञापन
Karnataka government to formulate new SOP for mega events celebrations after bengaluru stampede
कर्नाटक के गृहमंत्री जी परमेश्वर - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक सरकार ने बुधवार को हुए हादसे के बाद सबक लेते हुए एलान किया है कि आगे से राज्य में किसी भी बड़े आयोजन के प्रबंधन के लिए नियम बनाए जाएंगे और इसके लिए पूरा एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर-मानक ढांचा) बनाया जाएगा। इस एसओपी में उन नियम-शर्तों का उल्लेख होगा, जो बड़े आयोजन के लिए अनिवार्य होंगे। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


'दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई'
राज्य सरकार का यह कदम ऐसे समय सामने आया, जब बुधवार को बंगलूरू के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर भगदड़ हो गई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। आईपीएल में आरसीबी की जीत के जश्न में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी, जिसमें हादसा हो गया। जी परमेश्वर ने कहा कि स्टेडियम के बाहर हुई भगदड की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भगदड़ में 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें से अधिकतर को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और दस लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bengaluru Stampede: बंगलूरू भगदड़ पर भाजपा ने कांग्रेस से पूछे तीखे सवाल, अल्लू अर्जुन विवाद का भी किया जिक्र
विज्ञापन
विज्ञापन


Iबड़े आयोजनों के लिए जारी किए जाएंगे दिशा-निर्देश
परमेश्वर ने कहा कि 'एसओपी बनाने का उद्देश्य ऐसी घटनाओं को रोकना है। सरकार और गृह विभाग जल्द ही एसओपी बनाने का काम पूरा कर लेंगे। अब से किसी भी बड़े आयोजन, बैठक या उत्सव से पहले दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे और ये सभी कार्यक्रम तय नियमों के तहत ही होंगे।' परमेश्वर ने कहा कि 'नए एसओपी से यह सुनिश्चित होगा कि भविष्य में भगदड़ जैसी घटनाएं न हों। भगदड़ की घटना पर दुख जताते हुए परमेश्वर ने कहा कि निर्दोष लोग नहीं मरने चाहिए। ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। मरने वालों में अधिकतर युवा थे। वे जश्न मनाने आए थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनकी जान चली जाएगी। हम दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।' परमेश्वर ने कहा कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इसे लेकर कल एक बैठक की, जिसमें भगदड़ की घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए। यह जांच बंगलूरू शहरी उप-आयुक्त करेंगे।

ये भी पढ़ें- Bengaluru: 'हमने आरसीबी या केसीए से अनुरोध नहीं किया, वे ही टीम लेकर बंगलूरू आए', कर्नाटक सरकार ने झाड़ा पल्ला


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed