फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka government aims to conduct health checkups for every resident in 18 months

Bengaluru: कर्नाटक सरकार करेगी हर व्यक्ति की स्वास्थ्य जांच, खोली जाएगी क्लीनिक

Tue, 29 Nov 2022 01:26 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, बेंगलुरु
एएनआई, बेंगलुरु Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 29 Nov 2022 01:26 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने गैर-संचारी रोगों के प्रबंधन और वृद्धि को रोकने के लिए शहरी क्षेत्रों में 438 नम्मा क्लीनिक शुरू करने का फैसला लिया है। नम्मा क्लीनिक मुख्य रूप से झुग्गियों और अन्य क्षेत्रों में लोगों का उपचार करने के लिए शुरू की जा रही हैं।

विज्ञापन
Karnataka government aims to conduct health checkups for every resident in 18 months
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर - फोटो : facebook.com/DrSudhakarK.Official

विस्तार

कर्नाटक सरकार ने मधुमेह और गैर-संचारी रोग की जांच के लिए अहम कदम उठाया है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने सोमवार को कहा कि 30 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति को नम्मा क्लिनिक के माध्यम से मधुमेह की जांच की जाएगी। साथ ही इसकी रोकथाम के लिए हरसंभव कोशिश की जाएगी। 
विज्ञापन


आरोग्य सिटी समिट में बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने गैर-संचारी रोगों के प्रबंधन और वृद्धि को रोकने के लिए शहरी क्षेत्रों में 438 नम्मा क्लीनिक शुरू करने का फैसला लिया है। नम्मा क्लीनिक मुख्य रूप से झुग्गियों और अन्य क्षेत्रों में लोगों का उपचार करने के लिए शुरू की जा रही हैं। नम्मा क्लीनिक में बड़े पैमाने पर स्क्रीनिंग करने के बाद एनसीडी के जोखिम वाले लोगों का एक डेटाबेस बनाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लगभग 75 प्रतिशत मधुमेह रोगियों का इलाज नहीं हो पा रहा है। इसलिए 30 साल से ऊपर के सभी लोगों की मधुमेह की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 6,500 से अधिक स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र पहले ही शुरू किए जा चुके हैं और इनके माध्यम से मधुमेह की जांच भी की जाएगी। सुधाकर ने कहा कि 200 से अधिक नम्मा क्लीनिक तैयार हैं, जिनमें से 100 बेंगलुरु से बाहर हैं, उनका उद्घाटन इसी महीने किया जाएगा। पिछले तीन वर्षों में राज्य की 50 प्रतिशत आबादी की गैर-संचारी रोगों की जांच की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य अगले 18 महीनों में राज्य की शत-प्रतिशत आबादी का स्वास्थ्य परीक्षण करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने कर्नाटक के ई-मानस प्लेटफॉर्म पर आधारित एक नया टेली-मेंटल हेल्थ प्लेटफॉर्म शुरू किया है। बहुत से लोग इस बात से अनजान हैं कि उन्हें मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयां हैं। कैंसर के साथ भी ऐसी ही स्थिति है। कैंसर के बारे में अधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed