फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Four members of a family die after roof of house collapses due to heavy rain and strong winds

कर्नाटक: भारी बारिश और तेज हवा से घर की छत गिरी, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Fri, 15 May 2026 11:17 AM IST
Asmita Tripathi पीटीआई, विजयपुरा
पीटीआई, विजयपुरा Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 15 May 2026 11:17 AM IST
सार

कर्नाटक में भारी बारिश और तेज हवा के कारण घर की छत गिरी। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Karnataka Four members of a family die after roof of house collapses due to heavy rain and strong winds
हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की वजह से हुई है।उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गुरुनाथ बदिगेरा (35), उनकी पत्नी ज्योति बदिगेरा (28), और उनके दो बच्चों, कलाम्मा बदिगेरा (13) और कीर्ति बदिगेरा (9) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- NEET-UG: नीट की नई तारीख का एलान, अब 21 जून को देशभर में होगी परीक्षा, पेपर लीक के आरोपों के चलते रद्द हुई थी

विज्ञापन


मकान की छत गिरने के कारण हुई मौत
पुलिस ने बताया कि यह घटना विजयपुरा जिले के आलमेला तालुक के मोरातागी गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, परिवार अपने घर में मरम्मत कार्य चलने के दौरान एक पुराने किराए के मकान में रह रहा था। यह घटना गुरुवार रात को हुई जब भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण मकान की छत गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Goa: 38 साल के कांग्रेस नेता केतन भाटीकर की सांप काटने से मौत, पोंडा उपचुनाव में थे पार्टी का चेहरा


आगे की जांच जारी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घर की छत अचानक गिरने से परिवार के चारों सदस्य सो रहे थे, जिसके बाद वे मलबे के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दमकल एवं आपातकालीन सेवा विभाग और पुलिस के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और शवों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया। पुलिस ने बताया कि यह घटना सिंदगी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में घटी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और इलाके का निरीक्षण किया। आगे की जांच जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed