फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Former PM HD Deve Gowda admitted to hospital Former Bengaluru police commissioner may leave AAP

Karnataka: पूर्व PM देवेगौड़ा अस्पताल में भर्ती; बेंगलुरु के पूर्व पुलिस कमिश्नर छोड़ सकते हैं 'आप' का साथ

Tue, 28 Feb 2023 10:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, बेंगलुरु
पीटीआई, बेंगलुरु Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 28 Feb 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
Karnataka Former PM HD Deve Gowda admitted to hospital Former Bengaluru police commissioner may leave AAP
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा - फोटो : अमर उजाला

जनता दल (एस) प्रमुख एचडी देवेगौड़ा को मंगलवार को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें ‘नियमित जांच’ के लिए भर्ती कराया गया है। देवेगौड़ा के बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने भी इसकी पुष्टि की है। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि वह कुछ दिनों में घर लौट आएंगे। घबराने या चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। 89 साल के नेता के जांच कराने की सटीक वजह का पता नहीं चल सका है। हालांकि, वह घुटने के दर्द समेत उम्र संबंधी अन्य परेशानियों से जूझते रहे हैं। पिछले साल उन्हें कोविड-19 संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


इस बीच बेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त और आम आदमी पार्टी (आप) की घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष भास्कर राव जल्द ही केजरीवाल की पार्टी का साथ छोड़ सकते हैं। उनके कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने की अटकले हैं। पूर्व आईपीएस अधिकारी ने मंगलवार को कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि उन्होंने तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई, कर्नाटक चुनाव के लिए पार्टी के सह-प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से भी मुलाकात की। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो वे जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। आईपीएस से इस्तीफा देने वाले राव पिछले साल अप्रैल में आप में शामिल हुए थे और हाल ही में उन्हें पार्टी की घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वह राज्य में पार्टी के प्रमुख चेहरों में से एक के रूप में उभरे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed