फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Former CM Siddaramaiah seeks CMs resignation on the issue of choice of regional language in banking examination

कर्नाटक: सिद्धारमैया ने बैंकिग परीक्षा में क्षेत्रीय भाषा के विकल्प के मुद्दे पर मांगा सीएम का इस्तीफा

Wed, 14 Jul 2021 05:07 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 14 Jul 2021 05:07 AM IST
सार

  • सिलसिलेवार ट्वीट कर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के स्तीफे की मांग करते हुए सिद्धारमैया ने कहा, ‘येदियुरप्पा के समर्थक उन्हें शेर बताते हैं, लेकिन असल में वह चूहा हैं। जब उन्हें नरेंद्र मोदी के सामने खड़ा होना होता है तो वह बिल में छिप जाते हैं।

विज्ञापन
Karnataka: Former CM Siddaramaiah seeks CMs resignation on the issue of choice of regional language in banking examination
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने बैंकिंग परीक्षा में कन्नड़ अभ्यर्थियों को स्थानीय भाषा के विकल्प के मुद्दे पर मंगलवार को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री की तुलना एक चूहे कर डाली। उन्होंने कन्नड़ लोगों के लिए परीक्षा में क्षेत्रीय भाषा के विकल्प की मांग की थी। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को बताया चूहा
सिलसिलेवार ट्वीट कर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के स्तीफे की मांग करते हुए सिद्धारमैया ने कहा, ‘येदियुरप्पा के समर्थक उन्हें शेर बताते हैं, लेकिन असल में वह चूहा हैं। जब उन्हें नरेंद्र मोदी के सामने खड़ा होना होता है तो वह बिल में छिप जाते हैं। इअगर वह कन्नड़ लोगों को न्याय नहीं दिला सकते तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।’
विज्ञापन


वहीं एक अन्य ट्वीट में सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी घेरा। उन्होंने कहा,‘नरेंद्र मोदी ने आईबीपीएस परीक्षा में कन्नड़ भाषा का विकल्प नहीं देकर कन्नड़ अभ्यर्थियों के साथ धोखा कर रहे हैं। आईबीपीएस द्वारा जारी अधिसूचना भाजपा के कन्नड़ विरोधी रुख का उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार को कन्नड़ लोगों के साथ न्याय सुनिश्चित करना चाहिए।’उन्होेंने कहा, 2014 में भाजपा की सरकार आने से पहले कन्नड़ लोगों को क्षेत्रीय भाषा में परीक्षा देने की अनुमति दी गई थी। जब भाजपा सत्ता में आई तो नियम बदल दिये गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed