फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Fire breaks out in firecracker shop in Bangalore Many killed Know all about it

Karnataka: बंगलूरू में पटाखा गोदाम में लगी आग, 12 लोगों की जान गई; सिद्धारमैया ने जताया दुख

Sun, 08 Oct 2023 04:52 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 08 Oct 2023 04:52 AM IST
सार

पांच दमकल गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं और अंदर फंसे हुए कर्मचारियों की तलाश की जा रही है। आग अब नियंत्रण में है। आगामी दिवाली के मद्देनजर गोदाम में पटाखे एकत्रित किए गए थे। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Karnataka Fire breaks out in firecracker shop in Bangalore Many killed Know all about it
दुकान में लगी आग। - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। बंगलूरू शहर में अनेकल तालुक के अट्टीबेले में शनिवार शाम 4.30 बजे एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग दुकान तक फैल गई। हादसे में 12 लोगों की मौत बताई जा रही है। दुकान मालिक समेत चार अन्य लागों के झुलसने की भी खबर है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनमें से एक की हालत गंभीर है, उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पांच दमकल गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं और अंदर फंसे हुए कर्मचारियों की तलाश की जा रही है। आग अब नियंत्रण में है। आगामी दिवाली के मद्देनजर गोदाम में पटाखे एकत्रित किए गए थे। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


क्या है मामला?
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ, जब एक लॉरी से पटाखे उतारे जा रहे थे। हादसे में करीब 12 लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही दमकलकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। बताया जा रहा है कि पटाखा गोदाम में करीब 20 कर्मचारी थे। हादसे के वक्त चार कर्माचारी जान बचाकर बाहर निकलने में कामयाब हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में दुकान के मालिक भी झुलस गए
घटना पर बेंगलुरु ग्रामीण एसपी मल्लिकार्जुन बालादंडी ने कहा कि बालाजी क्रैकर्स गोदाम में एक कैंटर वाहन से पटाखे उतारते समय यह हादसा हुआ। फिलहाल 80 फीसदी आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में दुकान के मालिक भी झुलस गए हैं। पुलिस ने बताया कि हादसा अथिबेले सीमा पर स्थित बालाजी क्रैकर्स पटाखा गोदाम में हुआ। इसके मालिक की पहचान नवीन के रूप में हुई। हादसे में मृतकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

सीएम सिद्धारमैया ने हादसे पर दुख जताया
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि मुझे यह खबर सुनकर गहरा दुख हुआ कि बेंगलुरु शहर जिले के अनेकल के पास एक पटाखे की दुकान में लगी आग में 12 लोगों की मौत हो गई। मैं कल दुर्घटनास्थल पर जाऊंगा और इसका निरीक्षण करूंगा। मृत श्रमिकों के परिवार के प्रति संवेदना।



मृतकों के परिजनों 5 लाख मुआवजा देगी सरकार

कर्नाटक सरकार ने भीषण आग लगने की घटना में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। वहीं उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार रात घटना स्थल का दौरा किया और अधिकारियों से जानकारी ली। 


शिवकुमार ने कहा कि अधिकारियों के मुताबिक दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई। मैंने घटना के बारे में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से फोन पर बात की। मृतकों के परिवार को सरकार की ओर से 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि पुलिस इस हादसे की गहन जांच कर रही है। वे यह भी जांच रहे हैं कि आग से बचाव के नियमों का पालन किया गया या नहीं?
शिवकुमार ने कहा कि दिवाली के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों को राज्यभर में पटाखों की दुकानों और गोदामों में आग के खतरे पर नियंत्रण नियमों के पालन के संबंध में एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed