फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: FIR in the case of attack on BJP MLA CT Ravi; allegation- the attackers had the intention to kill

Karnataka: भाजपा विधायक सीटी रवि पर हमले मामले में एक और एफआईआर; आरोप- जान से मारने का था हमलावरों का इरादा

Mon, 23 Dec 2024 10:04 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 23 Dec 2024 10:04 AM IST
सार

मामला 19 दिसंबर को कर्नाटक विधान परिषद से शुरू हुआ था। यहां रवि ने महिला और बाल कल्याण मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणियां की थीं। मामले की पुलिस से शिकायत भी की गई थी और सीटी रवि को गिरफ्तार भी किया गया था।

विज्ञापन
Karnataka: FIR in the case of attack on BJP MLA CT Ravi; allegation- the attackers had the intention to kill
CT Ravi - फोटो : PTI

विस्तार

कर्नाटक में भाजपा विधायक सीटी रवि मामले में रोज नए-नए घटनाक्रम सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा एमएलसी सीटी रवि पर हमला करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हमले का प्रयास बेलगावी सुवर्ण सौधा में 19 दिसंबर को किया गया था। बेलगावी के हिरेबागेवाड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है।

विज्ञापन


इसमें आरोप लगाया गया कि सीटी रवि की जान को खतरा था और हमलावरों का इरादा उन्हें जान से मारने का था। कथित तौर पर यह घटना सचिव लक्ष्मी हेब्बलकर के खिलाफ सीटी रवि के आपत्तिजनक बयान के जवाब में हुई। शिकायत कानून की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई, जिसमें बीएनएस 189(2), 191(2), 190, 126(2), 352 और 351(2) शामिल हैं।
विज्ञापन


दरअसल, मामला 19 दिसंबर को कर्नाटक विधान परिषद से शुरू हुआ था। यहां रवि ने महिला और बाल कल्याण मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणियां की थीं। मामले की पुलिस से शिकायत भी की गई थी। इसे लेकर सिद्धारमैया सरकार ने सीटी रवि पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला आयोग की अध्यक्ष नागलक्ष्मी चौधरी ने विधान परिषद के अध्यक्ष बसवराज होरट्टी को पत्र लिखकर इस घटना की उच्चस्तरीय जांच करने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 दिसंबर को किया गया था गिरफ्तार
पुलिस ने इसी दिन सीटी रवि को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, कर्नाटक हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी। कोर्ट ने कहा था कि गिरफ्तारी नियमों के अनुसार नहीं की गई थी। इससे पहले भाजपा एमएलसी ने पुलिस पर मानवाधिकारों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हें पूरी रात जगह-जगह घुमाती रही। पुलिस शीर्ष स्तर के किसी नेता के निर्देश पर काम कर रही है। उन्होंने कार्रवाई को तानाशाही से प्रेरित बताया। हालांकि, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने आरोपों को खारिज किया था। 

पुलिस पर लगाए थे गंभीर आरोप
पुलिस कार्रवाई के दौरान भाजपा एमएलसी सीटी रवि का सड़क पर बैठकर पुलिस से सवाल करते हुए एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में रवि पुलिस अधिकारियों से सवाल कर रहे थे। रवि कह रहे थे कि क्या तुम मुझे मारने की योजना बना रहे हो? मुझे यहां क्यों लाए हो? आपका इरादा मुझे मारने का है। मुझे इस तरह से घुमाने क्यों ले जाया जा रहा है? खानपुर से लेकर मुझे कहां-कहां ले जाया गया? चोट लगने के तीन घंटे बाद तुमने मुझे प्राथमिक उपचार दिया गया।

जान को खतरा बताया था
जमानत मिलने के बाद सीटी रवि ने दावा किया था कि उन्हें जान का खतरा है, इसलिए वह सरकार से सहायता की गुहार लगा रहे हैं। अगर उन्हें कुछ होता है तो सरकार को जिम्मेदारी लेनी होगी। डीके शिवकुमार और लक्ष्मी हेब्बलकर ने कुछ योजना बनाई, जो उनके लिए खतरनाक है। वह पूरे मामले में न्यायिक जांच की मांग करते हैं। जिस तरह से पुलिस ने उनके साथ व्यवहार किया है, उनकी और पुलिस कॉल रिकॉर्ड की जांच की जानी चाहिए।

Karnataka: FIR in the case of attack on BJP MLA CT Ravi; allegation- the attackers had the intention to kill
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कन्नड़ साहित्य सम्मेलन में मांसाहारी भोजन परोसने पर विवाद
इस बीच मांड्या में 87वें कन्नड़ साहित्य सम्मेलन में रविवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब प्रगतिशील समूहों ने मांसाहारी भोजन वितरित किया। प्रगतिशील समूहों ने मांग की थी कि सम्मेलन के दौरान मांसाहारी भोजन परोसा जाना चाहिए, लेकिन हर साल की तरह इस बार भी शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया गया, जो प्रगतिवादियों को पसंद नहीं आया।

सूत्रों के मुताबिक, रविवार को सम्मेलन के आखिरी दिन प्रगतिशील समूहों के सदस्यों ने मांसाहारी भोजन बांटा। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। शाकाहारी भोजन के बगल में मांसाहारी भोजन रखा हुआ था। पुलिस को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने भोजन जब्त कर लिया। इस पर पुलिस और मांसाहारी भोजन परोसने वालों के बीच बहस हुई और हंगामा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed