फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Farmer dies after car collides with Deputy Chief Ministers son, case registered against the driver

कर्नाटक: उप मुख्यमंत्री के बेटे की कार की टक्कर से किसान की मौत, ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 06 Jul 2021 08:23 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागलकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागलकोट Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 06 Jul 2021 08:23 PM IST
सार

कर्नाटक के डिप्टी सीएम सावदी के बेटे चिदानंद की कार ने सोमवार को एक किसान को रौंद दिया। चिदांनद कार चला रहा था या नहीं, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। 
 

विज्ञापन
Karnataka: Farmer dies after car collides with Deputy Chief Ministers son, case registered against the driver
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी के बेटे चिदानंद की कार के चपेट में आने से 56 साल के एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान बागलकोट जिले के चिक्कहंडागल गांव के रहने वाले किसान कोडलेप्पा बोली के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


हादसे के बाद किसान को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने चिदानंद के ड्राइवर हनुमंत सिंह राजपूत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हादसे की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक, चिदानंद सावदी की कार का एक्सीडेंट सोमवार देर शाम हुंगुंड कस्बे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-50 पर कुडलसंगम क्रॉस के पास हुआ था। 
विज्ञापन


उस वक्त किसान अपनी बाइक से खेतों से वापस घर लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि यह कार मंत्री लक्ष्मण सावदी के बेटे चिदानंद सावदी की है, लेकिन इसका कोई सबूत नहीं मिला है कि चिदानंद कार चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed