Karnataka Exit Poll 2023: पांच एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत के आसार, दो ने भाजपा की वापसी का जताया अनुमान
224 विधानसभा सीटों पर कुल 2,615 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इसमें 901 निर्दलीय हैं। भाजपा ने सभी 224 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, तो कांग्रेस ने 221 सीटों पर। जेडीएस के 208, आम आदमी पार्टी के 208, बसपा के 127 प्रत्याशी मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी ने 14, एनसीपी ने नौ प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। अन्य राजनीतिक दलों के 669 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में एक बार फिर त्रिशंकु विधानसभा के आसार दिखाई दे रहे हैं। इस बीच कई एग्जिट पोल में कांग्रेस और भाजपा को बहुमत भी दिखाया है। फिलहाल पांच एग्जिट पोल ऐसे हैं, जिनमें कांग्रेस को बहुमत मिलता दिखाया गया है। इसके साथ ही दो एग्जिट पोल में भाजपा की सत्ता वापसी की उम्मीद जताई गई है। बाकी में कोई भी दल भाजपा-कांग्रेस के आसपास नहीं दिखाई दे रही है। हालांकि, दावा किया जा रहा है कि जेडीएस एक बार फिर किंगमेकर बन सकती है।
| एजेंसी | भाजपा | कांग्रेस | जेडीएस | अन्य |
| जी न्यूज - मैट्रिज | 79-94 | 103-118 | 25-33 | 02-05 |
| रिपब्लिक - पी-मारक्यू | 85-100 | 94-108 | 24-32 | 02-06 |
| टीवी9 भारतवर्ष - पोलस्ट्रैट | 88-98 | 99-109 | 21-26 | 0-4 |
| एबीपी न्यूज - सी-वोटर | 83-95 | 100-112 | 21-29 | 02-06 |
| न्यूज नेशन - सीजीएस | 114 | 86 | 21 | 03 |
| एशियानेट सुवर्णा - जन की बात | 94-117 | 91-106 | 14-24 | 0-2 |
| टाइम्स नाऊ - ईटीजी | 78-92 | 106-120 | 20-26 | 02-04 |
| इंडिया टीवी - सीएनएक्स | 80-90 | 110-120 | 20-24 | 01-03 |
| आजतक - एक्सिस माय इंडिया | 62-80 | 122-140 | 20-25 | 0-3 |
| न्यूज 24 - टुडेज चाणक्या | 92 | 120 | 12 | 0 |
किसकी-किससे टक्कर?
कर्नाटक में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। जनता दल (सेक्यूलर) भी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रही है। 'आप', सपा, बसपा, एनसीपी समेत कई छोटे दल भी चुनावी मैदान में हैं। कई निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी दावेदारी पेश की है।
कितने प्रत्याशी मैदान में?
224 विधानसभा सीटों पर कुल 2,615 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इसमें 901 निर्दलीय हैं। भाजपा ने सभी 224 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, तो कांग्रेस ने 221 सीटों पर। जेडीएस के 208, आम आदमी पार्टी के 208, बसपा के 127 प्रत्याशी मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी ने 14, एनसीपी ने नौ प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। अन्य राजनीतिक दलों के 669 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
2018 में कैसे थे परिणाम?
इससे पहले 2018 के कर्नाटक चुनाव में 224 सीटों वाली विधानसभा में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। 104 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी। कांग्रेस के खाते में 80 सीटें आई थीं। जेडीएस के 37 उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत दर्ज की थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.