{"_id":"64dd2cc2ed12c456d60faa08","slug":"karnataka-excise-dept-seizes-rs-25-cr-worth-beer-after-lab-tests-show-unfit-for-human-consumption-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: कर्नाटक आबकारी विभाग ने जब्त की 25 करोड़ की बीयर, लैब टेस्ट में पाया गया था हानिकारक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: कर्नाटक आबकारी विभाग ने जब्त की 25 करोड़ की बीयर, लैब टेस्ट में पाया गया था हानिकारक
Thu, 17 Aug 2023 01:40 AM IST
गुलाम अहमद
पीटीआई, मैसुरू
पीटीआई, मैसुरू
Published by: गुलाम अहमद
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:40 AM IST
सार
मैसुरू ग्रामीण के आबकारी उपायुक्त ए. रविशंकर ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि मामला दर्ज करने के अलावा, विभाग ने स्टॉक को नष्ट करने के लिए कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
बीयर
- फोटो : iStock
विस्तार
कर्नाटक आबकारी विभाग ने दो प्रमुख ब्रांड की 25 करोड़ रुपये मूल्य की बीयर को जब्त किया है। इसे रासायनिक परीक्षण रिपोर्ट में मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाया गया है। मैसुरू ग्रामीण के आबकारी उपायुक्त ए. रविशंकर ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि मामला दर्ज करने के अलावा, विभाग ने स्टॉक को नष्ट करने के लिए कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
उनके अनुसार, नंजनगुड के उत्पाद शुल्क अधीक्षक ने 28 जुलाई को उनके कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि 17 जुलाई 2023 को यूनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड की नंजनगुड इकाई में निर्मित किंगफिशर स्ट्रांग बीयर और किंगफिशर अल्ट्रा लेगर बीयर बैच संख्या 7सी और 7ई में तलछट है। आबकारी अधीक्षक ने अनुरोध किया कि जब तक प्रयोगशाला परीक्षण रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक स्टॉक जब्त कर लिया जाए।
विज्ञापन
आबकारी उपायुक्त ने कहा, हमें दो अगस्त को रासायनिक परीक्षक से रिपोर्ट मिली जिसमें कहा गया था कि दोनों ब्रांड (बैच नंबर 7सी और 7ई के साथ) मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त हैं।
विज्ञापन