फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka ex minister Vinay Kulkarni travelled to Delhi before after BJP workers killing: CBI

भाजापा कार्यकर्ता की हत्या के पहले और बाद में सबूत जुटाने दिल्ली गए थे कुलकर्णी : सीबीआई

Mon, 09 Nov 2020 08:16 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 09 Nov 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
Karnataka ex minister Vinay Kulkarni travelled to Delhi before after BJP workers killing: CBI
कांग्रेस नेता विनय कुलकर्णी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोप लगाया कि धारवाड़ में 15 जून, 2016 को भाजपा कार्यकर्ता योगेश गौड़ा की हत्या के पहले और बाद में कर्नाटक के पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी दिल्ली गए थे ताकि अपने बचाव में साक्ष्य पेश कर सकें। सीबीआई ने कांग्रेस नेता कुलकर्णी को इस सिलसिले में गुरुवार को किया।

विज्ञापन


हत्या के मामले में सीबीआई की जांच से यह बात सामने आई है कि कुलकर्णी 12 जून, 2016 की सुबह 11.30 बजे विमान से दिल्ली रवाना हुए थे और अगले दिन 10.40 बजे उड़ान से लौट गए थे। इसी तरह हत्या के एक दिन बाद वह कथित रूप से 16 जून, 2016 की शाम दिल्ली रवाना हुए और 18 जून, 2016 को वापस आए। कर्नाटक सरकार की सिफारिश पर मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपी गई है। कुलकर्णी को विशेष अदालत ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


सीबीआई ने आरोप लगाया है कि टिकट यात्रा के दिन ही बुक किए गए थे और यात्रा का लक्ष्य अपने बचाव में सबूत पेश करना था।

राजनीतिक प्रतिद्वंदिता में हत्या की 
अधिकारियों ने बताया कि भाजपा जिला पंचायत के सदस्य गौड़ा की 15 जून, 2016 को धारवाड़ स्थित उनके जिम में अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। एजेंसी की जांच के अनुसार, गौड़ा की हत्या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का परिणाम है। उस वक्त विधायक और सरकार में मंत्री कुलकर्णी ने गौड़ा से कथित रूप से कहा था कि वह जिला पंचायत का चुनाव नहीं लड़ें, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता ने उनकी बात मानने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने आरोप लगाया है कि गौड़ा और कुलकर्णी के बीच कई बार कहासुनी हुई। 22 अप्रैल, 2016 को कुलकर्णी की अध्यक्षता में हुई जिला पंचायत की बैठक में दोनों के बीच गंभीर कहासुनी हुई। एजेंसी का आरोप है कि इन्हीं झगड़ों के कारण गौड़ा की हत्या की साजिश की गई। 

कांग्रेस ने राजनीतिक उत्पीड़न का मामला बताया 
कांग्रेस ने कुलकर्णी के खिलाफ आरोपों से इनकार करते हुए इसे राजनीतिक उत्पीड़न का मामला बताया है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ''कठपुतली सीबीआई द्वारा कांग्रेस नेता विनय कुलकर्णी की गिरफ्तारी मुख्यमंत्री येदियुरप्पा और भाजपा नेतृत्व के षड्यंत्र और गलत मंशा को स्पष्ट करती है।'


सुरजेवाला ने कहा कि बी. एस. येदियुरप्पा को पता होना चाहिए कि कांग्रेस के नेता भाजपा और उसकी सिपाही सीबीआई के इन कायराना हमलों के आगे घुटने नहीं टेकेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह कांग्रेस नेताओं को डराने के लिए केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने ट्वीट किया कि अनुभवहीन येदियुरप्पा सरकार और भाजपा अपनी संस्थाओं सीबीआई, प्रवर्तन निदेशालय, आयकर का दुरुपयोग कांग्रेस नेताओं डी. के. शिवकुमार, जी. परमेश्वर, विनय कुलकर्णी और अन्य को परेशान करने के लिए कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed