{"_id":"5af003824f1c1b87028b8807","slug":"karnataka-elections-chief-minister-yogi-adityanath-attacked-on-rahul-cm-siddaramaiah-on-yeddyurappa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: रिपोर्टर पर भड़के सिद्धारमैया बोले- जब पता नहीं तो चुप रहो, योगी ने राहुल पर दागा निशाना","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: रिपोर्टर पर भड़के सिद्धारमैया बोले- जब पता नहीं तो चुप रहो, योगी ने राहुल पर दागा निशाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Mon, 07 May 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
सिद्धारमैया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में महज पांच दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों में जहां एक ओर आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है वहीं एक बार फिर से राजनीतिक पार्टियों द्वारा किए गए वादों पर जनता ने भी नेताओं से सवाल पूछना शुरू कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित देश के सभी पार्टियों के बड़े नेता कर्नाटक में रैलियां कर रहे हैं। पिछले दिनों पीएम मोदी ने एक बार फिर से महादयी जल विवाद पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। पीएम के आरोपों पर सीएम सिद्धारमैया बिफर गए हैं।
सीएम से जब एक पत्रकार ने जल विवाद के बारे में पूछा तो उन्होंने गुस्से में रिपोर्टर को चुप रहने की सलाह दे डाली। रिपोर्टर ने जब सीएम से पूछा कि महादयी जल का निर्णय सोनिया गांधी ने लिया था तो वह गुस्से में बोले कि यह निर्णय प्रधानमंत्री का था न कि सोनिया गांधी का।

This shows 'gundagardi' element in Yeddyurappa. Can anybody be dragged to polling booth? It's all a fake campaign by him: K'taka CM Siddaramaiah on BS Yeddyurappa's statement 'If you think somebody isn't voting, go to their homes, tie up their hands & legs & bring them to vote'. pic.twitter.com/EDIuQKFrFP
— ANI (@ANI) May 7, 2018
बीजेपी के सत्ता में आने के बाद विकास का काम शुरू हुआ
फिर रिपोर्टर ने सीएम से पूछा कि क्या सचमुच सोनिया गांधी ने पानी के पूरी प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। अब सीएम का गुस्सा सातवें आसमान पर था और उन्होंने लगभग डांटते हुए कहा जिस मुद्दे की आपको समझ नहीं है उस विषय पर आप चुप रहिए।
अब बारी सीएम की थी। उन्होंने पिछले दिनों येदियुरप्पा के बयान पर उन्हें आड़े हाथों लेते हुए कहा कि क्या कोई किसी को घसीटते हुए, हाथ पैर बांध कर पोलिंग बूथ तक ले जा सकता है। यह येदियुरप्पा की गुंडागर्दी है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव कांग्रेस और भाजपा दोनों ही राजनीतिक पार्टियों की नाक का सवाल बना हुआ है। सोमवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर्नाटक के बाल्की में थे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस देश की सबसे भ्रष्टाचारी पार्टी है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने सिर्फ देश को और आम जनता को लूटने का काम किया है।
देश में विकास का काम ही तब शुरू हुआ जब बीजेपी सत्ता में आई, हमारी पार्टी ने लोककल्याण के बारे में सोचा और काम करना शुरू किया है। योगी ने एक बार फिर राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर भी सवाल दागे। उन्होंने कहा कि जब भी देश क्राइसिस में होता है तब राहुल गांधी विदेश भाग जाते हैं।

Whenever the nation is facing some kind of crisis, Rahul ji runs away to Italy: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath in Bhalki #KarnatakaElections2018 pic.twitter.com/yg2Mr6v1jz
— ANI (@ANI) May 7, 2018