{"_id":"5ae73b804f1c1b5d098b7492","slug":"karnataka-elections-2018-b-s-yeddyurappa-says-will-form-government-in-karnataka-over-pm-modi-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक विधानसभा चुनावः येदियुरप्पा बोले- ‘मोदी लहर’ के दम पर बनाएंगे सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक विधानसभा चुनावः येदियुरप्पा बोले- ‘मोदी लहर’ के दम पर बनाएंगे सरकार
एजेंसी, शिकारीपुरा
Updated Mon, 30 Apr 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी. एस. येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि राज्य में ‘मोदी लहर’ है जिसके दम पर भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने चुनाव बाद जद (एस) के साथ गठबंधन की संभावना को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
बता दें कि चुनावी विश्लेषकों ने कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की है। उनका कहना है कि पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा की पार्टी जद (एस) सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। येदियुरप्पा ने कहा कि लिंगायत मुद्दा हमें प्रभावित नहीं करेगा। यह कांग्रेस पर उल्टा पलटवार करेगा। बता दें कि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने हाल ही में केंद्र को लिंगायत और इसकी उपजाति वीरशैव लिंगायत को धार्मिक अल्पसंख्यक का दर्जा देने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर 12 मई को एक ही चरण में मतदान होगा और 15 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।