फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Election: The assets of this BJP leader who is going to contest the election are Rs 1609 crore

Karnataka Election: चुनाव लड़ने जा रहे भाजपा के इस नेता की संपत्ति 1609 करोड़ रुपये, नामांकन में हुआ खुलासा

Tue, 18 Apr 2023 10:03 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 18 Apr 2023 10:03 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव के हलफनामे में नागराजू ने अपनी कुल देनदारी 98.36 करोड़ रुपये घोषित की है।

विज्ञापन
Karnataka Election: The assets of this BJP leader who is going to contest the election are Rs 1609 crore
N Nagaraju - फोटो : Social Media

विस्तार

देश के सबसे अमीर राजनेताओं में शामिल एन नागाराजू ने 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते हुए अपनी कुल संपत्ति 1609 करोड़ रुपये बताई है। उन्होंने सोमवार को बेंगलुरु के होसकोटे विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर अपना पर्चा दाखिल किया है। 
विज्ञापन


एन नागराजू कर्नाटक के सबसे अमीर नेता
अपने चुनावी हलफनामें में एन नागाराजू ने अपने पेशे का उल्लेख कृषक और व्यवसाय के रूप में किया है। उनकी पत्नी एम शांताकुमारी एक गृहणी है। एन नागाराजू की कुल चल संपत्ति 536 करोड़ रुपये की है। वहीं 1,073 करोड़ रुपये की उनके पास अचल संपत्ति है। 2020 के विधान परिषद का चुनाव लड़ते हुए उन्होंने पत्नी के साथ अपनी संपत्ति 1220 करोड़ रुपये घोषित की थी।  विधानसभा चुनाव के हलफनामे में नागाराजू ने अपनी कुल देनदारी 98.36 करोड़ रुपये घोषित की है। 72 वर्षीय नागाराजू महज कक्षा नौवीं तक पढ़े हैं। उनकी आय का स्त्रोत कृषि, गृह संपत्ति, व्यवसाय और अन्य हैं। 
विज्ञापन


शरथ बचेगौड़ा से होगा सामना 
2018 के विधानसभा चुनाव में होसकोटे से नागाराजू ने जीत हासिल की थी। ये उन 17 नेताओं में से एक थे जिनके पार्टी बदलने की वजह से कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन वाली सरकार महज एक साल में ही गिर गई थी। बाद में उप चुनाव के दौरान वह निर्दलीय उम्मीदवार शरथ बचेगौड़ा के खिलाफ हार गए थे। बता दें कि बचेगौड़ा अब कांग्रेस के साथ हैं। अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में भी नागाराजू का सामना बचेगौड़ा से ही होने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed