फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka election result live updates 2018: all eyes on bjp congress and JDS

कर्नाटक चुनाव परिणाम: चलेगी मोदी की लहर या आएगी राहुल गांधी की आंधी, फैसला आज

Tue, 15 May 2018 09:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 15 May 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
Karnataka election result live updates 2018: all eyes on bjp congress and JDS
पूरे देश की निगाहें मंगलवार को होने वाली कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना पर है। दोपहर होते-होते साफ हो जाएगा कि सूबे में कांग्रेस वापसी करेगी या भाजपा नई सरकार बनाएगी। मतगणना से पहले कांग्रेस और भाजपा की निगाहें किंगमेकर माने जा रहे जद-एस पर हैं। मतगणना से एक दिन पहले जद-एस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी के सिंगापुर जाने पर अफवाहों का बाजार गर्म है।
विज्ञापन


LIVE UPDATES:

- 8 मिनट बाद वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।

- वोटों की गिनती के मद्देनजर 11,000 पुलिस अधिकारियों, 1 रैपिड एक्शन फोर्स कंपनी और 20 कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस को बंगलूरू में तैनात किया गया है।
 
- बेल्लारी में वोटों की गिनती शुरू होने से पहले भाजपा उम्मीदवार बी श्रीमालू ने प्रार्थना की। वह कांग्रेस के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ बदामी से चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- राज्य के 38 मतदान गणना केंद्रो पर 50,000 पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

कर्नाटक में सत्ता बरकरार रखने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का सियासी कद बढ़ेगा। साथ ही पार्टी को लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए नई ऊर्जा मिलेगी। साथ ही कांग्रेस को नया मोर्चा बनाने के अभियान में भी मजबूती मिलेगी। किसी भी चूक से बचने के लिए कांग्रेस नेतृत्व ने मतगणना से एक दिन पहले वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और गुलाम नबी आजाद को बंगलूरू रवाना कर दिया है।


वहीं, कर्नाटक में जीत हासिल होने पर भाजपा को बड़ा सियासी लाभ मिलेगा। गठबंधन की खटपट पर पूर्णविराम लगने के साथ ही मोदी-शाह की अजेय छवि पर भी मुहर लगेगी। सकारात्मक परिणाम का असर भाजपा शासित राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के अलावा लोकसभा चुनाव पर भी पड़ेगा। यही कारण है कि पार्टी ने त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में जद-एस को हर हाल में मनाने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed