फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Election Result 2018: Congress workers are doing Havan and BJP is performimg PUJA

कर्नाटक चुनाव परिणाम 2018: कांग्रेस कर रही हवन, जेडीएस मठ पहुंची, भाजपा कर रही प्रार्थना

Tue, 15 May 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Tue, 15 May 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
Karnataka Election Result 2018: Congress workers are doing Havan and BJP is performimg PUJA

आज कर्नाटक का चुनाव परिणाम आने वाला है। जहां राज्य की तीनों बड़ी पार्टियां कांग्रेस, भाजपा और जेडीएस अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही हैं। वहीं आज उन्हें जनता का रुख पता चल जाएगा कि जनता ने किसे सत्ता की कमान सौंपी हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर दिखाया गया है। इसके अलावा किंगमेकर की भूमिका में जेडीएस है। माना जा रहा है कि जेडीएस के बिना राज्य में कोई पार्टी सरकार नहीं बना सकती है।

विज्ञापन


इसी क्रम में जेडीएस के मुख्यमंत्री उम्मीदीवार और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे एचडी कुमारस्वामी ने मतगणना से पहले नागमंगला के आदिचुनचानगिरी महाशमस्थान मठ में जाकर पूजा की। कुमारस्वामी दो विधानसभा सीटों रामनगर और छन्नापटना से चुनाव लड़ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद ने देवगौड़ा से मुलाकात की। जिससे गठबंधन की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि वह गौड़ा को मनाने और बहुमत ना मिलने की स्थिति में मिलकर सरकार बना सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ता वोटिंग के मद्देनजर हवन कर रहे हैं। कांग्रेस के वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बेटे और वरुणा से चुनाव लड़ रहे डॉक्टर यतींद्र ने मतगणना से पहले जेडीएस के साथ गठबंधन होने की आंशकाओं पर कोई साफ जवाब नहीं दिया है। उन्होंने कहा, 'वरिष्ठ पार्टी के नेता इसपर निर्णय लेंगे लेकिन हमें पूरा विश्वास है कि हम अपने बलबूते राज्य में सरकार बनाएंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने भाजपा को 130 सीटें मिलने का दावा किया है। उन्होंने कहा, 'कर्नाटक से आ रहे ट्रेंड हमारे पक्ष में हैं। भाजपा 130 से ज्यादा सीटें जीतेगी। कांग्रेस के जाने की बेला आ गई है और भाजपा के सरकार में आने की बेला आ गई है।' बदामी से सिद्धारमैया के खिलाफ लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार बी श्रीमालू ने घर में ही पूजा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed