फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Election PM Modi Updates Slams Congress JDS Ahead of Assembly poll Latest News In Hindi

Karnataka: कर्नाटक में गरजे पीएम मोदी; बोले- कांग्रेस और जेडीएस दिखावे के लिए दो दल, दिल से दोनों एक ही हैं

Sun, 30 Apr 2023 10:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 30 Apr 2023 10:34 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में किसानों के खातों में अब तक करीब ढाई लाख करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जा चुके हैं। इसमें से करीब 18,000 करोड़ रुपये कर्नाटक के किसानों को दिए जा चुके हैं। सच्ची गारंटी का यही मतलब है।

विज्ञापन
Karnataka Election PM Modi Updates Slams Congress JDS Ahead of Assembly poll Latest News In Hindi
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक में थे। इस दौरान उन्होंने कई जगह जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने मैसूरु में एक विशाल रोड शो किया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने चन्नापटना में एक जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  कांग्रेस और जेडीएस की दृष्टि में कर्नाटक सिर्फ एक एटीएस है, जबकि भाजपा के लिए कर्नाटक देश के विकास का सबसे महत्वपूर्ण ग्रोथ इंजन है। कर्नाटक ने भी लंबे दौर तक अस्थिर सरकारों का नाटक देखा है। अस्थिर सरकारों में सिर्फ लूटने के लिए लड़ाई होती है, विकास नहीं होता। इस अस्थिरता के लिए सबसे बड़े जिम्मेदार कांग्रेस और JDS है। ये दिखावे के लिए दो दल हैं, लेकिन दिल से एक हैं। ये दोनों दल परिवारवादी हैं, ये दोनों भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं। इन दोनों को अस्थिरता में अवसर दिखते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Karnataka Election: 'कांग्रेस मेरी सांप से तुलना कर रही और चुनाव में वोट मांग रही', कोलार में बोले पीएम मोदी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब कांग्रेस-JDS की सरकारें होती हैं तो सिर्फ कुछ विशेष परिवार फलते फूलते हैं, लेकिन भाजपा के लिए इस देश का एक-एक परिवार भाजपा का अपना परिवार है। कांग्रेस ने देश के किसानों के साथ हमेशा विश्वासघात किया है। कांग्रेस पहले उन परिस्थिथियों को बनाने में ताकत लगाती थी, जो किसानों को कर्ज में डूबो दे, फिर चुनाव आने पर कर्जमाफी का दिखावा करती थी। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में किसानों के खातों में अब तक करीब ढाई लाख करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जा चुके हैं। इसमें से करीब 18,000 करोड़ रुपये कर्नाटक के किसानों को दिए जा चुके हैं। सच्ची गारंटी का यही मतलब है।



यह भी पढ़ें- Mann Ki Baat@100: 'आपके पत्र पढ़कर कई बार भावुक हुआ, भावनाओं से भर गया...'; 6 ग्राफिक में PM मोदी की अहम

सांप वाले बयान पर किया पलटवार 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सांप वाली टिप्पणी को लेकर भी पलटवार किया। विकास के कार्यों के बीच कांग्रेस ने मुझे गाली देने वाला पिटारा फिर खोल दिया है। ये कांग्रेस के लोग कभी मेरी कब्र खोदना चाहते हैं, कभी मुझे सांप बुलाते हैं। सांप तो भगवान शिव की माला है और मेरे शिव तो जनता जनार्धन है। इनकी इस गाली को मैं सिर माथे पर लेता हूं।




बेलूर में भी कांग्रेस-जेडीएस को घेरा

  • बेलूर में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और जेडीएस को घेरा। उन्होंने कहा कि इस बार कर्नाटक ने तय कर लिया है कि दशकों से जोड़-तोड़ से अस्थिर सरकारों की जो राजनीति चली है उसे खत्म करना है। कांग्रेस और JD(S) दोनों ही अस्थिरता के प्रतीक हैं। देश में जिन राज्यों में भी कांग्रेस की सरकारें बची हैं वहां उनकी पहचान आपसी झगड़े से है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में क्या चल रहा है वे सब देख रहे हैं। 
  • उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जेडीएस के बीच दिखावे वाली लड़ाई चलती है। WWF, नूराकुश्ती, संसद में भी कांग्रेस और जेडीएस हर मुद्दे पर साथ ही होते हैं इसलिए जेडीएस को दिया गया वोट कांग्रेस के खाते में ही जाएगा और कांग्रेस को वोट देना मतलब विकास पर ब्रेक लगाना। 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कर्नाटक की कांग्रेस यूनिट को दिल्ली में बैठे परिवार की सेवा करनी होती है। CM, उम्मीदवार तय करना हो, या कोई फैसला लेना हो दिल्ली वाले परिवार से पूछना होता है।जिसने इस परिवार के आगे घुटने टेके वही कांग्रेस में टिका। जेडीएस भी एक परिवार की प्राइवेट लिमिटेड पार्टी है।
  • उन्होंने कहा कि जेडीएस पार्टी भी पूरी तरह से एक परिवार की प्राइवेट लिमिटेड पार्टी है। इस पार्टी के बड़े चेहरे अपनी सारी ताकत, अपने परिवार को बसाने में ही खर्च कर रहे हैं। पार्टी से जुड़ी ज्यादातर हेडलाइन यही होती है कि परिवार के किस सदस्य का पलड़ा भारी है। इस बात की चर्चा नहीं होती कि उनके पास लोगों के लिए क्या एजेंडा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed