फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka election maharashtra cm eknath shinde campaign for bjp pm modi road show news updates

Karnataka: जगदीश शेट्टार का दावा- इस बार बड़े अंतर से जीतेंगे; भाजपा के लिए प्रचार करेंगे एकनाथ शिंदे

Sun, 07 May 2023 01:47 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 07 May 2023 01:47 PM IST
सार

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को भी बेंगलुरु में रोड शो किया। उनका यह रोड शो 10 किलोमीटर लंबा था और ओल्ड एयरपोर्ट रोड से शुरू होकर तिप्पासांदरा रोड पर कैंपेगौड़ा की प्रतिमा के पास खत्म हुआ। 

विज्ञापन
karnataka election maharashtra cm eknath shinde campaign for bjp pm modi road show news updates
पीएम मोदी बेंगलुरु में करेंगे रोड शो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अंतिम चरण में पहुंच गया है। यही वजह है कि राजनीतिक पार्टियों में प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसी के तहत रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी भाजपा के लिए कर्नाटक में चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। वहीं पीएम मोदी भी कर्नाटक में लगातार रोड शो और जनसभाएं कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन


शिंदे करेंगे भाजपा के लिए प्रचार
एकनाथ शिंदे सोमवार को कर्नाटक पहुंचेंगे और भाजपा के दो रोड शो में शामिल होंगे। ये रोड शो कापु और उडुपी शहर में होंगे। उडुपी पहुंचने से पहले शिंदे श्री मंजूनाथ स्वामी मंदिर जाकर दर्शन करेंगे। इसके बाद वह धर्मस्थल मंदिर के धर्माधिकारी वीरेंद्र हेगड़े से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शिंदे सोमवार को उडुपी के श्री कृष्णा मंदिर भी जाएंगे और शाम तक महाराष्ट्र लौट जाएंगे।  
विज्ञापन


पीएम मोदी का रोड शो खत्म
प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को भी बेंगलुरु में रोड शो किया। यह रोड शो 10 किलोमीटर लंबा होगा और ओल्ड एयरपोर्ट रोड से शुरू होकर तिप्पासांदरा रोड स्थित कैंपेगौड़ा की प्रतिमा पर जाकर खत्म हुआ। इसके बाद प्रधानमंत्री दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। एक जनसभा दोपहर दो बजे शिवमोगा और दूसरी जनसभा शाम पौन पांच बजे नंजानगुडु में होगी। शाम में प्रधानमंत्री नंजानगुडु में श्री श्रीकांतेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन करेंगे। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी आज कर्नाटक में रोड शो कर रहे हैं। अमित शाह का बेलगावी में रोड शो शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


कर्नाटक वीरशैव लिंगायत फोरम ने दिया कांग्रेस को समर्थन
कर्नाटक वीरशैव लिंगायत फोरम ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने का एलान किया है। फोरम ने लिंगायत समाज के लोगों से अपील की है कि वह आगामी चुनाव में कांग्रेस को वोट करें। बता दें कि इससे पहले कर्नाटक कांग्रेस के शमानुर शिवशंकरप्पा और जगदीश शेट्टार जैसे नेताओं ने हुबली में लिंगायत समाज के संतों से मुलाकात की थी। 

'लोगों का आशीर्वाद मेरे साथ'
कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार का कहना है कि इस बार लोगों का आशीर्वाद उनके साथ है। लोग मेरे समर्थन में आ रहे हैं और मैं एक बड़े अंतर से जीत दर्ज करूंगा। सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मौजूदगी हमें मजबूती दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed