फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Election: Know which promises did BJP and Congress have done with people

कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस देगी 15 लाख नौकरी तो भाजपा बनाएगी किसानों, युवाओं को सशक्त

Fri, 04 May 2018 01:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू Updated Fri, 04 May 2018 01:05 PM IST
विज्ञापन
Karnataka Election: Know which promises did BJP and Congress have done with people
कांग्रेस-

कर्नाटक में 12 मई को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनाव में देश की दो बड़ी पार्टियों भाजपा और कांग्रेस के बीच घमासान छिड़ा हुआ है। जहां एक तरफ भाजपा यहां भी कांग्रेस के किले को ढहाना चाहती है। वहीं कांग्रेस सभी बाधाओं को दूर करते हुए अपने किले को बचाने की जो-तोड़ कोशिश कर रही है। 27 अप्रैल को कांग्रेस ने प्रदेश के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया था। जिसके बाद शुक्रवार को भाजपा ने भी अपना घोषणापत्र जारी किया है। जिसमें किसानों, युवाओं को वादों का पुलिंदा दिया है। अब हम आपको बताते हैं कि दोनों पार्टियों ने लोगों से क्या-क्या वादे किए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के वादे

- किसानों, खेतिहर मजदूरों और उनके परिवारों की आजीविका सुनिश्चित करने के लिए वैधानिक हैसियत वाले किसान आय आयोग का गठन किया जाएगा।
- सरकारी स्कूलों में एक से 12वीं तक की मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।
- 14 साल तक के बच्चों को मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी।
- राज्य के ओलंपिक मेडल विजेताओं को एक करोड़ रुपये इनाम दिया जाएगा।
- संविधान के अनुसार कर्नाटक के हर 14 साल तक के बच्चे को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा मुहैया करवाना सुनिश्चित किया जाएगा।
- कॉलेज जाने वाले हर बच्चे को मुफ्त में स्मार्टफोन दिया जाएगा।
- राज्य में हर साल 15-20 लाख नौकरियां पैदा की जाएंगी।
- गरीबों के लिए इंदिरा कैंटीन खोली जाएंगी।
- गरीबी रेखा से नीचे आने वाली लड़कियों की शादी में 3 ग्राम सोने की थाली दी जाएंगी।

भाजपा के वादे

- राज्य में गरीबों के लिए अन्नपूर्णा कैंटीन खोली जाएंगी।
- भाग्यलक्ष्मी योजना के तहत गरीब लड़कियों की शादी में 2 लाख रुपए देंगे और 3 ग्राम का मंगलसूत्र देंगे।
- बीपीएल परिवारों की महिलाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे।
- कॉलेज जाने वाले सभी छात्रों को लैपटॉप दिए जाएंगे।
- बीपीएल महिलाओं और छात्राओं को स्त्री सुविधा योजना के तहत मुफ्त सैनिटरी नैपकिन दिए जाएंगे। वहीं दूसरी महिलाओं को 1 रुपए की दर पर नैपकिन मिलेंगी।
- कर्नाटक में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के लिए 1,50,000 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे।
- किसानों को कीमतों में उतार-चढ़ाव के दौरान मदद करने के लिए रायता बंधू मार्केट इंटरवेंशन फंड के जरिए 5,000 करोड़ रुपए आवंटित किए जाएंगे।
- भूमि विहिन कृषि मजदूरों को मुफ्त में 2 लाख रुपए का एक्सीडेंटल बीमा दिया जाएगा।
- महिलाओं के विकास के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का फंड दिया जाएगा। यह देश के सबसे बड़े महिला को-ऑपरेटिव फंड में से एक होगा।
-राज्य में स्टार्टअप्स को बढ़ावा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed