{"_id":"5ac4560a4f1c1b9a618b535e","slug":"karnataka-election-commission-checked-amit-shah-and-rahul-gandhi-aircraft","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: अमित शाह और राहुल गांधी के विमान की चुनाव आयोग ने ली तलाशी, लोग हुए हैरान ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: अमित शाह और राहुल गांधी के विमान की चुनाव आयोग ने ली तलाशी, लोग हुए हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक विधानसभा चुनाव नजदीक आने की वजह से कांग्रेस और बीजेपी ताबड़तोड़ रैलियां कर रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक दौरे पर हैं।
विज्ञापन
हालांकि इस चुनाव को लेकर चुनाव आयोग भी पूरी तरह एक्टिव नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मंगलवार को चुनाव आयोग ने अमित शाह और राहुल गांधी के विशेष विमानों की हुबली हवाईअड्डा पर उतरने के बाद तलाशी ली।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान जिला स्तर के तीन अधिकारी शामिल थे, उन्होंने बताया कि जांच अभियान चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चलाया गया था, जिससे निष्पक्ष चुनाव कराये जा सकें। जिला उपायुक्त धारवाड़ एस बी बोम्मनाहल्ली ने बताया, 'आयोग के नोडल अधिकारी करपले के नेतृत्व में तलाशी ली। जिससे चुनाव आचार संहिता के संभावित उल्लंघन की जांच की जा सके।
विज्ञापन
आपको बता दें कि कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर 12 मई को मतदान होना है। जबकि मतगणना 15 मई को होगी। राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू की जा चुकी है।