फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka election 2023 fir against bjp candidate v somana for bribery jds leader election commission

Karnataka: भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव आयोग ने दर्ज कराई FIR, जेडीएस उम्मीदवार को रिश्वत की पेशकश का आरोप

Sun, 30 Apr 2023 11:38 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 30 Apr 2023 11:38 AM IST
सार

चुनाव आयोग ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गलत आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुनाव आयोग ने कर्नाटक सीईओ से विजिलेंस बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
karnataka election 2023 fir against bjp candidate v somana for bribery jds leader election commission
Election Commission of India - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार चरम पर है। इस चुनाव प्रचार के बीच ही एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो क्लिप में कथित तौर पर भाजपा उम्मीदवार अपने विरोधी जेडीएस उम्मीदवार को रिश्वत की पेशकश करते सुनाई दे रहे हैं। अब चुनाव आयोग ने इस ऑडियो क्लिप पर संज्ञान लेते हुए भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन


क्या है मामला
दरअसल ऑडियो क्लिप में सुनाई दे रहा है कि कर्नाटक की चामराजानगर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार वी. सोमाना ने उसी सीट पर जनता दल सेक्युलर के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन स्वामी को अपनी उम्मीदवारी वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश की। इसके बदले सोमाना ने जेडीएस उम्मीदवार स्वामी को पैसे और सरकारी गाड़ी दिलाने की पेशकश की। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद चुनाव आयोग ने कर्नाटक के मुख्य मतदान अधिकारी को भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गलत प्रैक्टिस को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चुनाव आयोग ने कर्नाटक सीईओ से विजिलेंस बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदाताओं या उम्मीदवारों को डराने-धमकाने या किसी भी तरह का लालच देने के मामले में चुनाव आयोग सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


कर्नाटक चुनाव के लिए 10 मई को मतदान होना है और 13 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। अब प्रचार में कुछ ही दिन का समय बचा है, इसलिए सभी पार्टियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रचार के लिए कर्नाटक पहुंच रहे हैं। योगी आदित्यनाथ आज कर्नाटक में चार रैलियां करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed