{"_id":"5af704204f1c1beb408b4b9a","slug":"karnataka-election-2018-results-will-come-on-may-15-read-amarujala-com-for-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक चुनाव 2018: सबसे तेज नतीजों के लिए पढ़ें amarujala.com","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक चुनाव 2018: सबसे तेज नतीजों के लिए पढ़ें amarujala.com
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 15 May 2018 06:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 संपन्न होने के बाद अब इंतजार है नतीजों का। 224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों के लिए 12 मई को वोट डाले गए। चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में 72.13 फीसदी वोट पड़े। जिसके परिणाम आज आएंगे। शेष रह रहीं दो सीटों पर चुनाव की तारीख पहले ही स्थगित हो चुकी है। दो सीटों पर मतदान बाद में कराए जाएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि एक सीट पर मतदान भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक बीएन विजयकुमार के निधन के चलते स्थगित कर दिया गया था, वहीं फर्जी वोटर आईडी कार्ड मिलने के कारण आरआर नगर सीट पर चुनाव टाल दिया गया, अब यहां 28 मई को चुनाव होगा और परिणाम 31 मई को आएगा।
विज्ञापन
लेकिन आज आने वाले नतीजे ये साफ कर देंगे कि कर्नाटक में राजनीतिक ऊंट किस करवट बैठेगा। राज्य में कांग्रेस, भाजपा और जद-एस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। हालांकि मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही माना जा रहा है। तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजों को एक साथ देखें को मिलीजुली प्रतिक्रिया किसी संभावना को स्पष्ट नहीं कर रही है। ऐसे में आज आने वाले नतीजे रोमांचक होंगे।
विज्ञापन
इस राजनीतिक रोमांच का सटीक विश्लेषण और स्पष्ट जानकारी के लिए आप अमर उजाला पढ़ें। ताजा जानकारी और तेज नतीजों के लिए आपकी भरोसेमंद वेबसाइट अमर उजाला डॉट कॉम आपको पल-पल की अपडेट देती रहेगी।