फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Bengaluru Drug Case News: NDPS Special judge hearing the drugs case of film stars received threatening letter and detonator, two accused detained

Karnataka Drug Case: फिल्मी सितारों के ड्रग्स केस की सुनवाई कर रहे स्पेशल जज को मिली धमकी भरी चिट्ठी और डेटोनेटर, दो लोग हिरासत में लिए गए

Tue, 20 Oct 2020 02:54 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 20 Oct 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
Karnataka Bengaluru Drug Case News: NDPS Special judge hearing the drugs case of film stars received threatening letter and detonator, two accused detained
Judge - फोटो : For Representation Only

कर्नाटक में फिल्मी शख्सियतों से जुड़े मादक पदार्थ के एक मामले में सुनवाई कर रहे एक एनडीपीएस विशेष न्यायाधीश को धमकी भरा पत्र भेजने के सिलसिले में दो व्यक्तियों को राज्य के तुमकुरु जिले में हिरासत में लिया गया है। यह जानकारी पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को दी। 

विज्ञापन


पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर पीटीआई से कहा, "दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उन्हें बंगलूरू लाया जाएगा।" 
विज्ञापन




उन्होंने इस संबंध में और अधिक जानकारी दिए बिना कहा कि तुमकुरु जिले के तिपतुर में एक परिवार में झगड़ा इस घटना के पीछे का कारण होने का संदेह है। 

कर्नाटक में फिल्मी शख्सियतों से जुड़े मादक पदार्थ के एक मामले में सुनवाई कर रहे एक एनडीपीएस विशेष न्यायाधीश को सोमवार को धमकी भरा खत और डेटोनेटर के साथ एक पार्सल मिला जिसमें उनसे दो फिल्मी अभिनेत्रियों तथा यहां 11 अगस्त को हिंसा के मामले के कुछ आरोपियों को जमानत देने की मांग की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र लिखने वाले व्यक्ति ने चेतावनी दी थी कि मांगें पूरी नहीं होने पर एक विस्फोट किया जाएगा। 

बाद में जांच से पता चला कि पार्सल में कोई बम नहीं था बल्कि मात्र कुछ तारें थीं जिससे ऐसा लगा कि यह एक डेटोनेटर है। 

सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार पत्र तुमकुरु जिले के चेलुर से भेजा गया था। सूत्रों ने बताया कि दो व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 

गौरतलब है कि कर्नाटक में ड्रग्स सेवन और इसकी आपूर्ति के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। इससे पहले सोमवार को राजस्व खुफिया निदेशालय ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से हाल ही में 13.2 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 13 करोड़ रुपये से ज्यादा है। 

डीआरआई बंगलूरू के मुताबिक, फोटो फ्रेम, फोटो एलबम, चूड़ियों और निजी इस्तेमाल की अन्य चीजों में ड्रग्स छुपाकर कुरियर के जरिए केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे भेजा गया था।


निदेशालय ने कहा कि यह पार्सल चेन्नई से ऑस्ट्रेलिया जाना था। यह सिंगापुर तक पहुंच भी गया था, लेकिन कुछ सूचना मिलने से इसे वापस मंगवाया गया। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि मादक पदार्थ को फोटो एलबम और फोटो फ्रेम में छुपा कर रखा गया था। निदेशालय ने कहा कि इस मादक पदार्थ का उपयोग मेटाम्फेटामाइन जैसे नशीले पदार्थों के निर्माण में होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed