फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka dk shivakumar gave signal on cm post siddaramaiah statement in belagavi

Karnataka: क्या डीके शिवकुमार बनने वाले हैं कर्नाटक के सीएम? बयान ने बढ़ाई हलचल

Thu, 19 Oct 2023 04:14 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 19 Oct 2023 04:14 PM IST
सार

कर्नाटक के विधायक विजयानंद काशाप्पानावर ने कहा कि 'हमारे नेता डीके शिवकुमार ने पूरे उत्तरी कर्नाटक क्षेत्र का मान बढ़ाया है। हमारे नेता डीके शिवकुमार अभी डिप्टी सीएम हैं और वह जल्द ही राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे, ऐसी मेरी इच्छा है।'

विज्ञापन
karnataka dk shivakumar gave signal on cm post siddaramaiah statement in belagavi
सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं लग रहा है। दरअसल सीएम पद को लेकर पार्टी में सरकार बनने के बाद से ही तनातनी देखने को मिल रही है। अब डीके शिवकुमार के ताजा बयान ने फिर से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। दरअसल डीके शिवकुमार से जब उनके सीएम बनने की संभावनाओं को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है लेकिन इसका फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। 
विज्ञापन


क्या बोले डीके शिवकुमार
डीके शिवकुमार गुरुवार को बेलगावी दौरे पर रहे, इसी दौरान उनसे पूछा गया कि कुछ लोगों की इच्छा है कि वह सीएम बनें। इस पर डीके शिवकुमार ने कहा कि 'हमें पांच साल के लिए सत्ता सौंपी गई है। जब भी पार्टी नेतृत्व को जरूरत महसूस होगी, तो वह तय करेंगे। मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है। लोगों के अपने विचार हैं लेकिन हमारी प्राथमिकता बेहतर प्रशासन देने की है।' कर्नाटक के विधायक विजयानंद काशाप्पानावर ने कहा कि 'हमारे नेता डीके शिवकुमार ने पूरे उत्तरी कर्नाटक क्षेत्र का मान बढ़ाया है। हमारे नेता डीके शिवकुमार अभी डिप्टी सीएम हैं और वह जल्द ही राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे, ऐसी मेरी इच्छा है।'
विज्ञापन

 
सरकार बनने के बाद से ही चल रही है तनातनी
बता दें कि बीते कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जब कांग्रेस को धमाकेदार जीत मिली थी तो मौजूदा सीएम सिद्धारमैया के साथ ही डीके शिवकुमार ने भी सीएम पद के लिए दावा ठोका था। कई दिनों तक तनातनी चलने के बाद आखिरकार पार्टी आलाकमान के समझाने पर डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम पद पर मान गए थे। ऐसी भी खबरें आईं कि शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच ढाई-ढाई साल सीएम रहने पर सहमति बनी है लेकिन इसे लेकर दोनों नेताओं या पार्टी की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया। हालांकि उसके बाद से लगातार गाहे-बगाहे ऐसे बयान सामने आ रहे हैं, जिनसे पता चल रहा है कि पार्टी में नेतृत्व के स्तर पर सबकुछ ठीक नहीं है। अभी डीके शिवकुमार ही राज्य के इकलौते डिप्टी सीएम हैं और  बीते दिनों कांग्रेस में कई वरिष्ठ नेताओं ने ही शिवकुमार समेत चार डिप्टी सीएम बनाने की मांग भी की थी। इसे डीके शिवकुमार की ताकत कम करने के तौर पर देखा जा रहा था। हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है।  


वहीं आय से अधिक संपत्ति के मामले में डीके शिवकुमार को झटका लगा है। दरअसल कर्नाटक हाईकोर्ट ने डीके शिवकुमार की याचिका खारिज कर दी है, जिसमें डीके शिवकुमार ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई जांच बंद कराने की मांग की थी। इस पर डीके शिवकुमार ने कहा कि 'जो भी प्रक्रिया है, वह उसमें सहयोग करेंगे और देश के कानून का पालन करेंगे। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। मेरे दस्तावेज साफ हैं, मैं साफ हूं। यह राजनीतिक प्रतिशोध के चलते हो रहा है।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed