फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Deve Gowda on jds bjp alliance says it is to save his party

कर्नाटक: 'पार्टी के बचाव के लिए जेडीएस ने भाजपा से किया गठबंधन', आखिर क्यों आया एचडी देवगौड़ा का ऐसा बयान?

Wed, 27 Sep 2023 07:21 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Wed, 27 Sep 2023 07:21 PM IST
सार

गौड़ा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि किसी को डरने की कोई बात नहीं है, क्योंकि 50 साल के राजनीतिक संघर्ष में उन्होंने इस पार्टी के किसी भी समुदाय के साथ अन्याय नहीं होने दिया है। 

विज्ञापन
Karnataka  Deve Gowda on jds bjp alliance says it is to save his party
एचडी देवगौड़ा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्नाटक में जनता दल (सेक्यूलर) ने बीजेपी के साथ गठबंध कर लिया है। पार्टी ने पिछले शुक्रवार को ही भाजपा का दामन थाम लिया था। इस नए गठजोड़ पर बुधवार को अब जडीएस चीफ एचडी देवगौड़ा ने बात की। 

विज्ञापन


उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा के साथ गठबंधन के फैसले का बचाव किया और कहा कि इसका उद्देश्य पार्टी को बचाना था, और आश्वासन दिया कि वह और उनका राजनीतिक संगठन अपनी धर्मनिरपेक्ष साख पर कायम रहेंगे और कभी भी अल्पसंख्यकों को निराश नहीं करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री ने यह भी स्पष्ट करने की मांग की कि जद (एस) सत्ता की भूखी नहीं है और अवसरवादी राजनीति नहीं करती है।
विज्ञापन


बैठक के बाद लिया था फैसला
जेडीएस ने शुक्रवार को नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ अपने नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी (गौड़ा के बेटे) की बैठक के बाद भाजपा के साथ गठबंधन करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने (जेडीएस) कभी भी अपनी धर्मनिरपेक्ष साख को थोड़ा भी कम करके राजनीति नहीं की है और भविष्य में भी ऐसा करने का कोई सवाल ही नहीं है। मैं यह बहुत स्पष्ट रूप से कह रहा हूं। कुमारस्वामी के बीजेपी नेताओं से मिलने से पहले, मैंने केंद्रीय गृह  मंत्री (अमित शाह), से मुलाकात की थी। इसमें छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है, और उनसे कर्नाटक की राजनीति की स्थिति पर विस्तार से बात की थी। 

गौड़ा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि किसी को डरने की कोई बात नहीं है, क्योंकि 50 साल के राजनीतिक संघर्ष में उन्होंने इस पार्टी के किसी भी समुदाय के साथ अन्याय नहीं होने दिया है।

निर्णय से पहले किया था परामर्श
उन्होंने कहा कि शाह को कर्नाटक में राजनीतिक स्थिति समझाने के बाद, मैंने उनसे कहा कि मैं अपने बेटे को भेजूंगा, जो पार्टी का नेतृत्व कर रहा है। निर्णय लेने से पहले भी, हमारी पार्टी के सभी 19 विधायकों, 8 एमएलसी और पराजित उम्मीदवारों से परामर्श किया गया था।

इस चर्चा के बाद उनकी राय है कि हमें अब भाजपा के साथ समझौता करने के बारे में सोचना चाहिए। वहीं कुमारस्वामी ने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन का फैसला पार्टी को बचाने, देश में राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए और कर्नाटक के हितों की रक्षा के लिए लिया गया है।

जेडीएस पर सिद्दारमैया का पलटवार
इधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के नेतृत्व वाली जेडीएस पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ चुनावी गठबंधन करने के बाद उसे खुद को धर्मनिरपेक्ष पार्टी नहीं कहना चाहिए। 

जेडीएस ने शुक्रवार को नई दिल्ली में अपने नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी (गौड़ा के बेटे) की गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद भाजपा के साथ गठबंधन करने का फैसला किया। 


सीएम ने कहा कि जेडीएस ने अब चुनाव के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन कर लिया है, हम उन्हें क्या कहें?" "नाम कहता है धर्मनिरपेक्ष। क्या वे अब धर्मनिरपेक्ष हैं? क्या हमें उनकी बात मान लेनी चाहिए? एक सांप्रदायिक पार्टी के साथ जाने के बाद भी वे धर्मनिरपेक्ष हैं?  क्या हमें स्वीकार करना चाहिए? उन्हें भाजपा या किसी के साथ जाने दें, हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उन्हें यह नहीं कहना चाहिए कि उनकी पार्टी (जनता दल) धर्मनिरपेक्ष है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed