फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka deputy cm dk shivakumar talk about andhra pradesh ncsc notice on diversion of sc st fund

Karnataka: SC-ST फंड को डायवर्ट करने पर आयोग का नोटिस, डीके शिवकुमार बोले- आंध्र प्रदेश में भी तो है ऐसा कानून

Thu, 11 Jul 2024 02:12 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 11 Jul 2024 02:12 PM IST
सार

शिवकुमार ने कहा कि 'हमने राज्य में ऐसा कानून बनाया है, जिसके तहत एक तय रकम किसी समुदाय पर खर्च की जाएगी। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।'

विज्ञापन
Karnataka deputy cm dk shivakumar talk about andhra pradesh ncsc notice on diversion of sc st fund
डीके शिवकुमार। - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने कर्नाटक सरकार को नोटिस भेजकर एससी-एसटी के फंड को कथित तौर पर डायवर्ट करने पर जवाब मांगा है। आयोग के नोटिस पर राज्य के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा है कि उनकी सरकार ने कुछ गलत नहीं किया है और ऐसा ही कानून आंध्र प्रदेश में भी मौजूद है। शिवकुमार ने कहा कि 'हमने राज्य में ऐसा कानून बनाया है, जिसके तहत एक तय रकम किसी समुदाय पर खर्च की जाएगी। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। पहले आंध्र प्रदेश में ऐसा ही कानून लाया गया था।'
विज्ञापन


विज्ञापन


कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन की समीक्षा की
कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस समीक्षा कर रही है। गुरुवार को बंगलूरू में इसे लेकर बैठक हुई, जिसमें डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम उम्मीद कर रहे थे कि हम 14-15 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। हमने अपनी गलतियों की समीक्षा के लिए बैठक की। हम जानते हैं कि भाजपा और जेडीएस ने गठबंधन करके चुनाव लड़ा था, लेकिन हम देख रहे हैं कि भविष्य में हम क्या कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता एमबी पाटिल भी इस बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि 'बैठक में इस बात की चर्चा की गई कि हम 15 सीटें क्यों नहीं जीत सके। मैंने अपने संसदीय क्षेत्र के बारे में जानकारी दी।' लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में कांग्रेस ने आठ सीटें जीतीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed