फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Deputy CM dk Shivakumar sings RSS anthem stuns Assembly stampede case

Karnataka: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने विधानसभा में गाया आरएसएस का गीत, सदन में हड़कंप

Fri, 22 Aug 2025 12:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 22 Aug 2025 12:29 PM IST
सार

विपक्ष पर निशाना साधते हुए शिवकुमार ने कहा, 'दुर्घटना हुई, ऐसी घटनाएं दूसरे राज्यों में भी हुई हैं। जरूरत पड़ने पर मैं उन घटनाओं की सूची भी पढ़कर सुनाऊंगा जो अन्य जगहों पर भी हुई हैं। मैं भी आपके बारे में बहुत कुछ कह सकता हूं।'

विज्ञापन
Karnataka Deputy CM dk Shivakumar sings RSS anthem stuns Assembly stampede case
डीके शिवकुमार - फोटो : PTI

विस्तार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने गुरुवार को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सभी को स्तब्ध कर दिया। दरअसल विधानसभा में चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ के मामले पर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान डीके शिवकुमार ने विधानसभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गीत 'नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे' गाकर सभी को हैरान कर दिया। 
विज्ञापन


भाजपा ने शिवकुमार पर लगाए आरोप
शिवकुमार ने यह गीत तब गाया जब भाजपा विधायकों ने शिवकुमार पर चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ को 'बढ़ाने' का आरोप लगाया और उन पर बड़े पैमाने पर उन्माद फैलाने का आरोप लगाया। भाजपा ने आरोप लगाया कि शिवकुमार बंगलूरू हवाई अड्डे पर आरसीबी टीम के आगमन पर उन्हें लेने गए थे और हवाई अड्डे से चिन्नास्वामी स्टेडियम तक पूरी यात्रा के दौरान कन्नड़ झंडा लहराते रहे।
विज्ञापन


शिवकुमार बोले- मैंने अपना काम किया
आरोपों का जवाब देते हुए, शिवकुमार ने कहा, 'मैं कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) का सदस्य हूं और केएससीए सचिव समेत वहां के सभी लोग मेरे मित्र हैं। मैं बंगलूरू का प्रभारी मंत्री हूं। मैं (4 जून को) हवाई अड्डे और स्टेडियम गया था। मैंने कर्नाटक का झंडा भी थामा, उन्हें (आरसीबी को) शुभकामनाएं दीं और कप भी चूमा। मैंने अपना काम किया।' उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आगे कहा, 'दुर्घटना हुई, ऐसी घटनाएं दूसरे राज्यों में भी हुई हैं। जरूरत पड़ने पर मैं उन घटनाओं की सूची भी पढ़कर सुनाऊंगा जो अन्य जगहों पर भी हुई हैं। मैं भी आपके बारे में बहुत कुछ कह सकता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध, दीवार कूदकर परिसर में घुसा शख्स; सुरक्षा बलों ने पकड़ा

जब शिवकुमार ने विधानसभा में गाया संघ गीत
विपक्ष के नेता भाजपा आर अशोक ने शिवकुमार को याद दिलाया कि उन्होंने एक बार कहा था कि वह 'आरएसएस की चड्डी' पहनते हैं। इस पर मजाक में शिवकुमार ने संघ का गीत 'नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमि' गाकर सुनाया। जिस समय शिवकुमार संघ गीत गा रहे थे, तो विपक्ष ने मेजें थपथपाकर उनका उत्साहवर्धन किया, लेकिन इस दौरान कांग्रेस खेमे में सन्नाटा छाया रहा। भाजपा विधायक वी. सुनील कुमार ने चुटकी लेते हुए कहा, 'उम्मीद है कि ये पंक्तियां रिकॉर्ड से नहीं हटाई जाएंगी।' शिवकुमार ने ये भी कहा कि 'क्या ऐसी घटनाओं के बाद भी सरकारों ने कभी जिम्मेदारी ली? उन्होंने कहा, 'आपको गर्व होना चाहिए कि इस सरकार ने (भगदड़ के बाद) तुरंत बाद कार्रवाई की और पुलिस अधिकारियों और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed