फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka deputy cm dk shivakumar said not allow rampage in kannada language sign board dispute

Karnataka: कन्नड़ भाषा के विवाद पर कर्नाटक सरकार सख्त, डिप्टी सीएम बोले- संपत्तियों का नुकसान बर्दाश्त नहीं

Thu, 28 Dec 2023 01:45 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 28 Dec 2023 01:45 PM IST
सार

डीके शिवकुमार ने कहा कि 'हमें कन्नड़ भाषा को बचाने को बचाना है और हम इसके लिए लड़ने वाले लोगों का सम्मान भी करते हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि इसके नाम पर जो तोड़फोड़ हो रही है, सरकार उसकी तरफ से आंखें मूंद ले।'

विज्ञापन
karnataka deputy cm dk shivakumar said not allow rampage in kannada language sign board dispute
डीके शिवकुमार (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने गुरुवार को कहा कि सरकार कन्नड़ भाषा के विवाद में किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं देगी। बता दें कि कर्नाटक रक्षण वेदिके (नारायण गौड़ा गुट) के कार्यकर्ता बंगलूरू में दुकानों पर कन्नड़ भाषा में साइनबोर्ड लगाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में कार्यकर्ताओं ने इसे लेकर उन दुकानों में तोड़फोड़ भी की, जिन पर कन्नड़ भाषा में साइनबोर्ड नहीं थे। इस पर डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने सख्त रुख अपनाया है। 
विज्ञापन


'सरकार अपनी आंखें नहीं मूंद सकती'
शिवकुमार ने कहा कि 'हम कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं के खिलाफ नहीं हैं लेकिन उन्हें कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। हम बंगलूरू में संपत्तियों के नुकसान को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमें कन्नड़ भाषा को बचाने को बचाना है और हम इसके लिए लड़ने वाले लोगों का सम्मान भी करते हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि इसके नाम पर जो तोड़फोड़ हो रही है, सरकार उसकी तरफ से आंखें मूंद ले।' 
विज्ञापन


लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन की इजाजत
डिप्टी सीएम ने कहा कि 'सरकार निर्देश दे चुकी है कि सभी साइनबोर्ड्स, विज्ञापनों और नेम प्लेट्स पर 60 प्रतिशत कन्नड़ भाषा का इस्तेमाल होना चाहिए। जो लोग इस निर्देश का उल्लंघन कर रहे हैं, उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारी इसे लेकर विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं, नारेबाजी कर सकते हैं लेकिन संपत्तियों का नुकसान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम कन्नड़ को बचाने के लिए समर्पित हैं और सीएम ने इसे लेकर अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं।' प्रदर्शनकारियों को लेकर शिवकुमार ने कहा कि 'लोकतांत्रिक तरीके से वह जो करना चाहते हैं, कर सकते हैं लेकिन तोड़फोड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बंगलूरू में दुनिया भर से निवेशक आते हैं और लोग यहां आकर अपनी आजीविका चलाते हैं, उन्हें धमकाया नहीं जाना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दुकानों में तोड़फोड़ करने वाले कर्नाटक रक्षण वेदिके के अध्यक्ष टीए नारायण गौड़ा समेत 29 कार्यकर्ताओं को बंगलूरू की एक अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। पुलिस ने इन्हें बुधवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अभी तक कर्नाटक रक्षण वेदिके के करीब 500 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है, जिन्होंने बंगलूरू और राज्य के अन्य हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed