फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka deputy cm DK Shivakumar Rahul Gandh Leader of the Opposition news in hindi

LoP: कौन बनेगा लोकसभा में विपक्ष का नेता? थरूर के बाद शिवकुमार ने की राहुल को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग

Fri, 07 Jun 2024 03:02 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 07 Jun 2024 03:02 PM IST
सार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि आज बंगलूरू में राहुल गांधी ने पार्टी के जीते और हारे हुए सांसदों से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वे केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

विज्ञापन
Karnataka deputy cm DK Shivakumar Rahul Gandh Leader of the Opposition news in hindi
डीके शिवकुमार - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और एक बार फिर भाजपा नीत एनडीए की सरकार बनने जा रही है। इसी के साथ 10 साल बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष होगा। दूसरी सबसे बड़ी पार्टी और 10 प्रतिशत से अधिक सीटें हासिल करने के कारण यह पद कांग्रेस को मिलेगा। संसद में विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी के नाम पर जोर दिया जा रहा है। पहले शशि थरूर ने राहुल को विपक्ष का नेता बनाने की मांग रखी और अब कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी यही मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा, "हम लोकसभा में राहुल गांधी को विपक्ष का नेता बनाना चाहते हैं। राहुल गांधी ने आज कहा कि हमें उन लोगों का दिल जीतना चाहिए, जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया।" कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने आगे कहा, "आज बंगलूरू में राहुल गांधी ने पार्टी के जीते और हारे हुए सांसदों से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हम केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।"
विज्ञापन


शशि थरूर ने भी की थी राहुल को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग
डीके शिवकुमार से पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा था कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की। उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा की। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने देश भर में उल्लेखनीय प्रचार किया। वे असल में पार्टी के स्टार कैंपेनर हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राज्यसभा में पार्टी के नेता हैं। राहुल गांधी का लोकसभा में पार्टी का नेता बनना उचित होगा। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बनते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थरूर ने आगे कहा था कि इंडी गठबंधन का निर्णय बहुत स्पष्ट है। एनडीए सरकार बनाएगी और इंडी गठबंधन प्रभावी विपक्ष होंगे। उन्होंने बताया कि वे प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी को पिछले दस वर्षों की तुलना में दूसरों के प्रति अधिक जवाबदेह बनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed