फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Deputy CM DK Shivakumar in Delhi to discuss Karnataka cabinet expansion with high command

DK Shivakumar: शिवकुमार पहुंचे दिल्ली, मंत्रिमंडल विस्तार पर आलाकमान से करेंगे चर्चा, वेणुगोपाल से की मुलाकात

Thu, 25 May 2023 01:01 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 25 May 2023 01:01 AM IST
सार

दिल्ली पहुंचने पर शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा कि वह राज्य के हित में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे। उन्होंने कहा, हमें कैबिनेट विस्तार को जल्द से जल्द पूरा करना है।

विज्ञापन
Karnataka Deputy CM DK Shivakumar in Delhi to discuss Karnataka cabinet expansion with high command
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार। - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद देर रात उनके आवास से रवाना हुए। बताया जा रहा है कि राज्य में कैबिनेट विस्तार पर चर्चा के लिए वह कांग्रेस आलाकमान से भी मिल सकते हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पहुंचने पर शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा कि वह राज्य के हित में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे। उन्होंने कहा, हमें कैबिनेट विस्तार को जल्द से जल्द पूरा करना है। हमें कर्नाटक के लोगों से किए गए वादों को पूरा करना है। मुख्यमंत्री भी आ रहे हैं। उन्होंने पार्टी में दरार की खबरों को खारिज कर दिया। कांग्रेस विधायक डी सुधाकर के समर्थकों के मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन पर शिवकुमार ने कहा, (यह) बहुत स्वाभाविक है। सभी कार्यकर्ता (पार्टी के) मंत्री बनना चाहते हैं।
विज्ञापन


कर्नाटक में कोई भगवाकरण, नैतिक पुलिसिंग नहीं : सिद्धारमैया
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भाजपा पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि राज्य में 'भगवाकरण' और 'नैतिक पुलिसिंग' नहीं हो यह सुनिश्चित करें। कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद संवाददाताओं से उन्होंने कहा कि झूठी खबरें गढ़नेवालों पर कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा में एक सवाल के जवाब में सिद्धारमैया ने कहा कि जल्द ही मंत्रियों के विभागों का आवंटन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Karnataka: डीके शिवकुमार ने पुलिस पर की 'भगवाकरण' की टिप्पणी तो भड़की भाजपा, कहा- यह डिप्टी सीएम का सिर्फ भ्रम

भाजपा ने उपमुख्यमंत्री पर निशाना साधा
विपक्षी दल भाजपा ने पुलिस बल के ‘भगवाकरण’ के संबंध में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि सरकारें आती और जाती हैं, लेकिन पुलिस विभाग को हतोत्साहित नहीं किया जाना चाहिए। भाजपा विधायक बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि भगवा देखकर कांग्रेस नेता क्यों उत्तेजित हो जाते हैं। यह रंग तो राष्ट्रीय ध्वज के सबसे ऊपर की पट्टी में होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed