फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Deputy CM counters PM's criticism, highlights state's 10.2 per cent GDP growth

Karnataka: पीएम मोदी के आरोपों पर डीके शिवकुमार का पलटवार, कर्नाटक की 10.2 फीसदी GDP वृद्धि का दिया हवाला

Sat, 02 Nov 2024 06:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 02 Nov 2024 06:45 PM IST
सार

Karnataka: कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2023-24 के लिए कर्नाटक की जीडीपी वृद्धि 10.2 फीसदी है, जो राष्ट्रीय औसत से 8.2 फीसदी है। 

विज्ञापन
Karnataka Deputy CM counters PM's criticism, highlights state's 10.2 per cent GDP growth
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

चुनावी वादों पर कांग्रेस की आलोचना करने को लेकर कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2023-24 के लिए कर्नाटक की जीडीपी वृद्धि 10.2 फीसदी है, जो राष्ट्रीय औसत से 8.2 फीसदी है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा था कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में विकास पर ध्यान देने के बजाय राजनीति करने और लूट में अधिक व्यस्त है। मोदी ने यह भी दावा किया था कि कांग्रेस शासित राज्य सरकार मौजूदा जन कल्याण की योजनाओं को खत्म करने की योजना बना रही है। शिवकुमार ने मोदी के पोस्ट को साझा करते हुए जवाब दिया और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि 2023-24  के लिए कर्नाटक की 10.2 फीसदी जीएसडीपी वृद्धि है, जो राष्ट्रीय औसत से 8.2 फीसदी अधिक है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, यह तथ्य हैं, जो आंकड़ों से साबित होते हैं और विश्वसनीय स्रोतों से समर्थित हैं। सवाल यह है कि क्या ये तथ्य केंद्र सरकार तक पहुंचते हैं  या वे उन लोगों से ये आंकड़े चूक जाते हैं, जो उच्च कार्यालयों के लिए ट्वीट तैयार करते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियांक खरगे ने भी पीएम मोदी की आलोचना की
इस बीच, राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री प्रियांक खरगे ने भी प्रधानमंत्री की यह कहते हुए आलोचना की कि उन्हें गलत जानकारी मिली है और वे वित्त मंत्री के बजाय अपनी सोशल मीडिया टीम की ब्रीफिंग पर भरोसा कर रहे हैं। खरगे ने कहा कि राष्ट्रीय सांख्यिकीय अनुमान ने पहले कर्नाटक की वृद्धि चार फीसदी बताई थी, जिसे बाद में संशोधित कर 13.1 फीसदी किया गया। उन्होंने पत्रकारों से कहा, हमने गारंटी प्रदान करने और गंभीर सूखे का सामना करने के बावजूद अभूतपूर्व विकास करने में कामयाब रहे हैं। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed