फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka deputy chief minister DK Shivkumar Congress MLC bk hariprasad raised question about rss song

Karnataka: विधानसभा में डीके शिवकुमार के RSS गीत गाने पर बवाल, कांग्रेस MLC ने पूछा- किसे खुश करना चाहते हैं?

Mon, 25 Aug 2025 05:27 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: हिमांशु चंदेल Updated Mon, 25 Aug 2025 05:27 PM IST
सार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार द्वारा विधानसभा में आरएसएस गीत गाने पर विवाद गहराया है। कांग्रेस एमएलसी बीके हरिप्रसाद ने माफी की मांग करते हुए इसे पार्टी की विचारधारा से समझौता बताया। वहीं, शिवकुमार ने खुद को जन्मजात कांग्रेसी बताया और कहा कि वे दूसरों की विचारधारा को समझने में गलत नहीं मानते।

विज्ञापन
Karnataka deputy chief minister DK Shivkumar Congress MLC bk hariprasad raised question about rss song
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार द्वारा विधानसभा में आरएसएस का गीत गाने पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ एमएलसी बीके हरिप्रसाद ने इस कदम पर कड़ा एतराज जताते हुए शिवकुमार से माफी मांगने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि आखिर शिवकुमार किसे खुश करना चाहते हैं।
विज्ञापन

 
एमएलसी हरिप्रसाद ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि अगर किसी संगठन का गीत गाता है तो आपत्ति नहीं, लेकिन कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष होते हुए शिवकुमार को ऐसा नहीं करना चाहिए था। उन्होंने याद दिलाया कि आरएसएस को स्वतंत्र भारत में तीन बार प्रतिबंधित किया जा चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवकुमार का यह कदम गांधीजी की हत्या से जुड़े संगठन की विचारधारा को बढ़ावा देने जैसा है।
विज्ञापन


कांग्रेस मंत्रियों का बचाव
इस बीच, कर्नाटक सरकार के मंत्री एचसी महादेवप्पा और विधायक तनवीर सैत ने शिवकुमार का बचाव किया। महादेवप्पा ने कहा कि आरएसएस गीत गाने का मतलब यह नहीं कि शिवकुमार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा सेक्युलरिज्म, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेगी और किसी भी तरह के धार्मिक उग्रवाद का विरोध करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हिमाचल में 'पारिस्थितिकी असंतुलन' पर सुप्रीम कोर्ट चिंतित, सुनवाई के लिए न्याय मित्र नियुक्त करने का फैसला


शिवकुमार की सफाई
शिवकुमार ने खुद को जन्मजात कांग्रेसी बताया। उन्होंने कहा कि वे अपनी पार्टी की विचारधारा से समझौता नहीं करेंगे, लेकिन दूसरों की विचारधारा को समझना गलत नहीं है। उनके मुताबिक, उनका मकसद सिर्फ यह जताना था कि वे भी हिंदू हैं। इस बयान ने साफ कर दिया कि वे भाजपा या आरएसएस से जुड़ने के इरादे से यह गीत नहीं गा रहे थे।

ये भी पढ़ें- संविधान संशोधन बिल पर ओवैसी ने उठाए सवाल; कहा- CBI-ED सरकार के इशारे पर कर रहीं काम, स्वतंत्रता जरूरी

कांग्रेस में असमंजस और सियासी मायने
हालांकि, कांग्रेस खेमे में इस मुद्दे पर असमंजस साफ दिख रहा है। एक ओर पार्टी के वरिष्ठ नेता हरिप्रसाद जैसे लोग इसे विचारधारा से समझौता मान रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पार्टी के अन्य नेता इसे सामान्य घटना बताकर टालने की कोशिश कर रहे हैं। इस विवाद ने कर्नाटक की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है कि क्या कांग्रेस नेता आरएसएस के साथ किसी तरह की नजदीकी बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed