फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka dentist killed his mother-in-law and cut her body into pieces in Koratagere Tumakuru

कर्नाटक में दिल दहला देने वाली वारदात: दंत चिकित्सक ने सास की हत्या की; साथियों की मदद से शव के टुकड़े किए

Wed, 13 Aug 2025 11:54 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 13 Aug 2025 11:54 AM IST
सार

7 अगस्त को पुलिस को कोराटागेरे पुलिस थाने की सीमा में मानव शरीर के अंग अलग-अलग जगहों पर मिले थे। पुलिस को इलाके से दो हाथ, मांसपेशियां और आंत के कुछ हिस्से पड़े मिले थे।

विज्ञापन
Karnataka dentist killed his mother-in-law and cut her body into pieces in Koratagere Tumakuru
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के तुमकुरु के कोराटागेरे में एक दंत चिकित्सक ने अपनी सास की हत्या कर दी। उसने अपने दो साथियों की मदद से शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। तुमकुरु के एसपी अशोक केवी ने बताया कि 7 अगस्त को हमें कोराटागेरे पुलिस थाने की सीमा में मानव शरीर के अंगों के टुकड़े मिले। हम मौके पर पहुंचे और पाया कि कोराटागेरे पुलिस थाने की सीमा में अलग-अलग जगहों पर दो हाथ, मांसपेशियां और आंत के कुछ हिस्से फेंके गए थे। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


स्वतः संज्ञान लेकर हत्या का मामला दर्ज
उन्होंने कहा कि हमने स्वतः संज्ञान लेकर हत्या का मामला दर्ज किया। जब हमने हाल के गुमशुदा मामलों की जांच की, तो हमें पता चला कि बेल्लावी में लगभग इतनी ही उम्र की एक महिला 3 अगस्त को लापता हो गई थी। हाथों पर निशान देखकर परिवार के सदस्यों ने उसकी पहचान कर ली। जब हमने पीड़िता की गतिविधियों पर नजर रखी तो पता चला कि वह एक सफेद कार में बैठी थी। 


मजिस्ट्रेट के सामने पेशी
उन्होंने बताया कि कार के मालिकाना हक के आधार पर हमें पता चला कि वह मृतका के दामाद की थी। आरोपियों ने डॉक्टर (मृतका के दामाद) की मौजूदगी में कार में ही उसकी हत्या कर दी। तीनों आरोपियों को कल रात जेल भेज दिया गया और आज उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। मृतका का नाम बी लक्ष्मीदेवी है। आरोपियों की पहचान डॉ. रामचंद्र (दामाद), सतीश और किरण के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed