फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कर्नाटक: बागी विधायकों से मिले स्पीकर, कहा- आरोपों से मैं आहत, सुप्रीम कोर्ट को भेजूंगा वीडियो

Thu, 11 Jul 2019 10:17 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 11 Jul 2019 10:17 PM IST
खास बातें

  • शुक्रवार तक स्पीकर की रिपोर्ट के आधार पर आगे सुप्रीम कोर्ट फैसला दे सकता है।
  • सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक डीजीपी को बागी विधायकों को पूर्ण सुरक्षा देने के आदेश दिए।
  • कर्नाटक-गोवा संकट को लेकर कांग्रेस और विपक्ष का हंगामा, राहुल-सोनिया का धरना-प्रदर्शन।
  • बागी विधायकों ने की विधानसभा स्पीकर रमेश कुमार के साथ बैठक, सौंपा इस्तीफा

विज्ञापन
Karnataka Crisis: Supreme Court said go to speaker he will take decision on it
कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

09:53 PM, 11-Jul-2019

सुप्रीम कोर्ट को भेजेंगे वीडियो 

विधानसभा स्पीकर रमेश कुमार ने कहा, ‘आज की कार्यवाही का वीडियो बनाया गया है और इसे उच्चतम न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के पास भेजा जाएगा। अदालत ने मुझसे जल्द फैसला करने को कहा है, मैने उन्हें (उच्चतम न्यायालय) लिखा है कि "तत्काल" शब्द जिसका उल्लेख किया गया है, उसे मैं समझ नहीं पा रहा हूं- क्या फैसला करना है, क्योंकि संविधान कुछ और कहता है, इसीलिए मैंने उन्हें (विधायकों को) उपस्थित होने का समय दिया। अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने विधायकों से कुछ सवाल पूछे और उन्होंने उनका जवाब दिया। 
09:18 PM, 11-Jul-2019

इस्तीफे के ‘स्वैच्छिक और वास्तविक’ होने की जांच करनी होगी: स्पीकर

कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह सत्तारूढ़ गठबंधन के बागी विधायकों के इस्तीफे के ‘स्वैच्छिक और वास्तविक’ होने की जांच करेंगे। उन्होंने बागी विधायकों से मुलाकात के बाद कहा कि कर्नाटक विधानसभा नियम के अनुसार इस्तीफे को ‘सही प्रारूप’ में होना चाहिए। कुमार ने कहा कि दुर्भाग्यवश, पिछले सप्ताह मेरे कार्यालय में जो 13 पत्र आए थे, उनमें से आठ सही प्रारूप में नहीं थे। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वह न तो मौजूदा राजनीतिकि स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं और न ही इसके परिणाम के लिए जिम्मेदार हैं। कुमार ने कहा कि विधायकों ने अब अपना इस्तीफा सही प्रारूप में सौंपा है, मुझे इसकी जांच करनी होगी कि यह स्वैच्छिक और वास्तविक है या नहीं। उन्होंने कहा कि वह पहले भी विधायकों को इसकी जानकारी दे चुके हैं कि अगर वह अपना इस्तीफा सौंपना ही चाहते हैं तो उन्हें दोबारा तय प्रारूप में अपना इस्तीफा सौंपना चाहिए। विधानसभा स्पीकर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुझसे फैसला लेने के लिए कहा है। मैंने सारी चीजों की वीडियोग्राफी की है और मैं उसे सुप्रीम कोर्ट को भेजूंगा। 
 

विज्ञापन
07:27 PM, 11-Jul-2019

इन विधायकों ने दिया इस्तीफा

बागी विधायक एचएएल हवाईअड्डे पहुंचने के बाद वहां से एक लग्जरी बस में राज्य सचिवालय के विधान सौंध की ओर रवाना हुए। 10 विधायक मुंबई से बंगलुरू आए जबकि कांग्रेस के एक नाराज विधायक मुनीरत्न इन विधायकों से विधान सौंध में मिले और उनके साथ अध्यक्ष के कक्ष में गए। इस्तीफा देने वाले 16 विधायकों में से 11 विधायक विधानसभा के अध्यक्ष के आर रमेश कुमार के कक्ष में अपना इस्तीफा देने गए। मुनीरत्न के अलावा विधानसभा अध्यक्ष के कमरे में जाने वालों में बाइराथी बासवराज, रमेश जरकीहोली, एस टी सोमशेखर, बी सी पाटिल, के गोपालैय्या, शिवराम हेब्बर, नारायण गौड़ा, ए एच विश्वनाथ, प्रताप गौड़ा पाटिल और महेश कुमाथल्ली शामिल हैं। 
07:08 PM, 11-Jul-2019

बागी विधायकों की स्पीकर से मुलाकात हुई 

बागी 13 विधायकों ने विधानसभा स्पीकर के आर रमेश कुमार से मुलाकात। स्पीकर ने मीडिया से बातचीत में कहा- मुझे मीडिया में आई इन खबरों को देखकर दुख हुआ कि मैं प्रक्रिया को बाधित कर रहा हूं। राज्यपाल ने मुझे 6 जुलाई को जानकारी दी थी। मैं तब तक ऑफिस में था फिर निजी काम से चला गया। इससे पहले किसी भी विधायक ने मुझे नहीं बताया कि वे मुझसे मिलने आ रहे हैं। 
6 जुलाई को मैं ऑफिस में 1.30 बजे तक था। विधायक मेरे पास 2 बजे आए। उन्होंने मिलने का समय भी नहीं लिया था। इसलिए ये कहना गलत है कि मैं उनसे मिलने से बचने के लिए चला गया था। विधायकों ने मुझसे बात नहीं कि और राज्यपाल के पास चले गए। वह क्या कर सकते हैं? क्या ये गलत इस्तेमाल नहीं है? वे सुप्रीम कोर्ट भी गए। मेका कर्तव्य राज्य के लोगों और संविधान के प्रति है। मैं देरी इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मैं इस धरती को प्यार करता हूं। मैं जल्दबाजी में काम नहीं कर रहा हूं।  

 

 

 
06:10 PM, 11-Jul-2019

विधानसभा पहुंचे बागी विधायक

कई दिनों से मुंबई में डेरा डाले कर्नाटक के बागी विधायक एक विशेष विमान से बृहस्पतिवार को बंगलुरू पहुंचे। इससे कुछ घंटे पहले उच्चतम न्यायालय ने उन्हें विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर इस्तीफे के अपने फैसले से अवगत कराने की अनुमति दी थी। विधायक बेंगलुरू आने के लिए दिन में दो बजकर 50 मिनट पर विमान में सवार हुए थे। शीर्ष अदालत ने कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार से कांग्रेस-जदएस गठबंधन के दस बागी विधायकों के इस्तीफे के बारे में बृहस्पतिवार को फैसला अविलंब करने को कहा और इन विधायकों को शाम छह बजे उनसे मिलने की अनुमति दी। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अदालत के शुक्रवार को फिर से सुनवाई के लिए बैठने तक स्पीकर अपने फैसले से अवगत कराएं।

कर्नाटक: कांग्रेस के सभी बागी विधायक विधानसभा पहुंचे, स्पीकर से करेंगे मुलाकात।  
 


बागी कांग्रेस विधायक बी बसवराज स्पीकर ऑफिस के बाहर दौड़ पड़े। 
 

 
02:42 PM, 11-Jul-2019

एयरपोर्ट पहुंचे बागी विधायक

कांग्रेस के बागी विधायक मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। उन्हें उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक के विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) से आज शाम को छह बजे मुलाकात करके अपनी इच्छानुसार इस्तीफा देने का निर्देश दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:18 PM, 11-Jul-2019

अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचे स्पीकर केआर रमेश

कर्नाटक के स्पीकर केआर रमेश कुमार ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। वह बागी विधायकों के इस्तीफों पर फैसला करने के लिए और समय चाहते हैं। इसी कारण उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले पर अदालत ने आज सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा, 'हमने सुबह ही इस मामले पर सुनवाई के लिए कल का दिन तय किया है।' कांग्रेस नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने इस मामले का अदालत के सामने उल्लेख करते हुए कहा कि अदालत स्पीकर को 10 बागी विधायकों के इस्तीफे पर फैसला लेने का निर्देश नहीं दे सकता है।
 
02:06 PM, 11-Jul-2019

अदालत के आदेश का होगा पालन

कर्नाटक के 10 विधायकों को सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार शाम छह बजे स्पीकर से मिलने और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपने के लिए कहा है। इसपर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुल खड़गे ने कहा, 'अदालत ने आदेश दिया है। स्वाभाविक है कि उसका पालन किया जाएगा। कानून के अनुसार उन्हें कार्य करना होगा। स्पीकर नियमों का पालन करेंगे।'
 
01:53 PM, 11-Jul-2019

मैं क्यों दूं इस्तीफा

कर्नाटक में जारी संकट के बीच मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने पूछा कि वह अपने पद को क्यों छोड़ें। उन्होंने कहा, 'मैं इस्तीफा क्यों दूं? मेरे लिए अभी इस्तीफा देना जरूरी क्यों है?' उन्होंने कहा 2009-10 में कुछ विधायकों जिसमें मंत्री भी शामिल हैं उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का विरोध किया था लेकिन उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया था।  
01:23 PM, 11-Jul-2019

दो और विधायकों ने थामा बागी विधायकों का हाथ

कर्नाटक सरकार की मुश्किलें पहले ही खत्म होने का नाम नहीं ले रही थीं कि अब दो और विधायकों ने अपने बागी विधायकों का हाथ थाम लिया है। एक सूत्र ने यह जानकारी देते हुए बताया कि असंतुष्ट विधायक मुंबई स्थित पोवाई स्थित रेनासेंस होटल में रह रहे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed