कर्नाटक: बागी विधायकों से मिले स्पीकर, कहा- आरोपों से मैं आहत, सुप्रीम कोर्ट को भेजूंगा वीडियो
- शुक्रवार तक स्पीकर की रिपोर्ट के आधार पर आगे सुप्रीम कोर्ट फैसला दे सकता है।
- सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक डीजीपी को बागी विधायकों को पूर्ण सुरक्षा देने के आदेश दिए।
- कर्नाटक-गोवा संकट को लेकर कांग्रेस और विपक्ष का हंगामा, राहुल-सोनिया का धरना-प्रदर्शन।
- बागी विधायकों ने की विधानसभा स्पीकर रमेश कुमार के साथ बैठक, सौंपा इस्तीफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
सुप्रीम कोर्ट को भेजेंगे वीडियो
विधानसभा स्पीकर रमेश कुमार ने कहा, ‘आज की कार्यवाही का वीडियो बनाया गया है और इसे उच्चतम न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के पास भेजा जाएगा। अदालत ने मुझसे जल्द फैसला करने को कहा है, मैने उन्हें (उच्चतम न्यायालय) लिखा है कि "तत्काल" शब्द जिसका उल्लेख किया गया है, उसे मैं समझ नहीं पा रहा हूं- क्या फैसला करना है, क्योंकि संविधान कुछ और कहता है, इसीलिए मैंने उन्हें (विधायकों को) उपस्थित होने का समय दिया। अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने विधायकों से कुछ सवाल पूछे और उन्होंने उनका जवाब दिया।इस्तीफे के ‘स्वैच्छिक और वास्तविक’ होने की जांच करनी होगी: स्पीकर
कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह सत्तारूढ़ गठबंधन के बागी विधायकों के इस्तीफे के ‘स्वैच्छिक और वास्तविक’ होने की जांच करेंगे। उन्होंने बागी विधायकों से मुलाकात के बाद कहा कि कर्नाटक विधानसभा नियम के अनुसार इस्तीफे को ‘सही प्रारूप’ में होना चाहिए। कुमार ने कहा कि दुर्भाग्यवश, पिछले सप्ताह मेरे कार्यालय में जो 13 पत्र आए थे, उनमें से आठ सही प्रारूप में नहीं थे। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वह न तो मौजूदा राजनीतिकि स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं और न ही इसके परिणाम के लिए जिम्मेदार हैं। कुमार ने कहा कि विधायकों ने अब अपना इस्तीफा सही प्रारूप में सौंपा है, मुझे इसकी जांच करनी होगी कि यह स्वैच्छिक और वास्तविक है या नहीं। उन्होंने कहा कि वह पहले भी विधायकों को इसकी जानकारी दे चुके हैं कि अगर वह अपना इस्तीफा सौंपना ही चाहते हैं तो उन्हें दोबारा तय प्रारूप में अपना इस्तीफा सौंपना चाहिए। विधानसभा स्पीकर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुझसे फैसला लेने के लिए कहा है। मैंने सारी चीजों की वीडियोग्राफी की है और मैं उसे सुप्रीम कोर्ट को भेजूंगा।
इन विधायकों ने दिया इस्तीफा
बागी विधायकों की स्पीकर से मुलाकात हुई
बागी 13 विधायकों ने विधानसभा स्पीकर के आर रमेश कुमार से मुलाकात। स्पीकर ने मीडिया से बातचीत में कहा- मुझे मीडिया में आई इन खबरों को देखकर दुख हुआ कि मैं प्रक्रिया को बाधित कर रहा हूं। राज्यपाल ने मुझे 6 जुलाई को जानकारी दी थी। मैं तब तक ऑफिस में था फिर निजी काम से चला गया। इससे पहले किसी भी विधायक ने मुझे नहीं बताया कि वे मुझसे मिलने आ रहे हैं।6 जुलाई को मैं ऑफिस में 1.30 बजे तक था। विधायक मेरे पास 2 बजे आए। उन्होंने मिलने का समय भी नहीं लिया था। इसलिए ये कहना गलत है कि मैं उनसे मिलने से बचने के लिए चला गया था। विधायकों ने मुझसे बात नहीं कि और राज्यपाल के पास चले गए। वह क्या कर सकते हैं? क्या ये गलत इस्तेमाल नहीं है? वे सुप्रीम कोर्ट भी गए। मेका कर्तव्य राज्य के लोगों और संविधान के प्रति है। मैं देरी इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मैं इस धरती को प्यार करता हूं। मैं जल्दबाजी में काम नहीं कर रहा हूं।
Karnataka Assembly Speaker KR Ramesh Kumar: I felt hurt when I saw some news that I am delaying the process. Governor informed me on 6th. I was in office till then and later I left for personal work. Before that no MLAs informed that they were coming to meet me. pic.twitter.com/21bJGPe6It
— ANI (@ANI) July 11, 2019
Karnataka Speaker KR Ramesh: MLAs don't communicate to me & rush to the Governor. What can he do? Is it not misuse? They approached the SC. My obligation is to people of this state & Constitution of the country. I am delaying because I love this land. I am not acting in haste. https://t.co/Qg61zlOzWh
— ANI (@ANI) July 11, 2019
विधानसभा पहुंचे बागी विधायक
कई दिनों से मुंबई में डेरा डाले कर्नाटक के बागी विधायक एक विशेष विमान से बृहस्पतिवार को बंगलुरू पहुंचे। इससे कुछ घंटे पहले उच्चतम न्यायालय ने उन्हें विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर इस्तीफे के अपने फैसले से अवगत कराने की अनुमति दी थी। विधायक बेंगलुरू आने के लिए दिन में दो बजकर 50 मिनट पर विमान में सवार हुए थे। शीर्ष अदालत ने कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार से कांग्रेस-जदएस गठबंधन के दस बागी विधायकों के इस्तीफे के बारे में बृहस्पतिवार को फैसला अविलंब करने को कहा और इन विधायकों को शाम छह बजे उनसे मिलने की अनुमति दी। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अदालत के शुक्रवार को फिर से सुनवाई के लिए बैठने तक स्पीकर अपने फैसले से अवगत कराएं।कर्नाटक: कांग्रेस के सभी बागी विधायक विधानसभा पहुंचे, स्पीकर से करेंगे मुलाकात।
#WATCH Karnataka: Rebel Congress-JD(S) MLAs reach Speaker's office in Vidhana Soudha, Bengaluru. pic.twitter.com/K3U8k8BmAo
— ANI (@ANI) July 11, 2019
बागी कांग्रेस विधायक बी बसवराज स्पीकर ऑफिस के बाहर दौड़ पड़े।
#WATCH: Rebel Congress MLA Byrathi Basavaraj runs into the Speaker's office in Vidhana Soudha, Bengaluru. #Karnataka pic.twitter.com/L6zrzPqCub
— ANI (@ANI) July 11, 2019
एयरपोर्ट पहुंचे बागी विधायक
कांग्रेस के बागी विधायक मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। उन्हें उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक के विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) से आज शाम को छह बजे मुलाकात करके अपनी इच्छानुसार इस्तीफा देने का निर्देश दिया है।Mumbai: Rebel Congress MLAs reach Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport. They have been directed by the Supreme Court to meet the Karnataka Assembly Speaker at 6 pm today and submit their resignations if they so wish. pic.twitter.com/1gUDE7lzCD
— ANI (@ANI) July 11, 2019
अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचे स्पीकर केआर रमेश
कर्नाटक के स्पीकर केआर रमेश कुमार ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। वह बागी विधायकों के इस्तीफों पर फैसला करने के लिए और समय चाहते हैं। इसी कारण उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है। इस मामले पर अदालत ने आज सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। अदालत ने कहा, 'हमने सुबह ही इस मामले पर सुनवाई के लिए कल का दिन तय किया है।' कांग्रेस नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने इस मामले का अदालत के सामने उल्लेख करते हुए कहा कि अदालत स्पीकर को 10 बागी विधायकों के इस्तीफे पर फैसला लेने का निर्देश नहीं दे सकता है।Supreme Court said, 'In the morning we have fixed the matter for hearing tomorrow'. https://t.co/QbJ6igQ6lq
— ANI (@ANI) July 11, 2019
अदालत के आदेश का होगा पालन
कर्नाटक के 10 विधायकों को सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार शाम छह बजे स्पीकर से मिलने और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपने के लिए कहा है। इसपर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुल खड़गे ने कहा, 'अदालत ने आदेश दिया है। स्वाभाविक है कि उसका पालन किया जाएगा। कानून के अनुसार उन्हें कार्य करना होगा। स्पीकर नियमों का पालन करेंगे।'Mallikarjun Kharge,Congress on SC asking 10 rebel Karnataka MLAs to meet the Karnataka Assembly Speaker at 6pm today & submit their resignations if they so wish: The Court has ordered, naturally that will be followed. As per law they have to act. Speaker will also go as per rule. pic.twitter.com/BnWouJyvbE
— ANI (@ANI) July 11, 2019