फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka News: JDS ready to sacrifice for saving coalition government, Rebels said no thanks

कर्नाटक: विश्वास मत से पहले एक और ट्विस्ट, 'कांग्रेस से बन सकता है कोई मुख्यमंत्री'

Mon, 22 Jul 2019 09:04 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 22 Jul 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
Karnataka News: JDS ready to sacrifice for saving coalition government, Rebels said no thanks
डीके शिवकुमार - फोटो : PTI

कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों से चल रहे नाटक से आज पर्दा उठने की उम्मीद है। राज्य विधानसभा में आज कांग्रेस- जेडीएस (जनता दल सेक्युलर) को अपना बहुमत साबित करना है। गुरुवार और शुक्रवार को विश्वास मत पर चर्चा तो खूब हुई लेकिन इसका नतीजा नहीं निकला ऐसे में आज वोटिंग हो सकती है। विश्वासमत से पहले कांग्रेस का एक बड़ा बयान आया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार का कहना है कि सरकार बचाने के लिए जेडीएस त्याग करने को तैयार है। वह कांग्रेस की तरफ से किसी को मुख्यमंत्री बनाने को राजी है। इसके बारे में उन्होंने हाईकमान को बता दिया है। सदन में वोटिंग से ठीक पहले लिया गया यह फैसला सरकार बचाने में मदद कर पाएगा या नहीं इसका पता तो आज चल जाएगा लेकिन बागी विधायक अपने तेवर नरम नहीं करेंगे इसका उन्होंने साफ संकेत दे दिया है।
विज्ञापन


दरअसल, बागी विधायकों ने कांग्रेस की तरफ के मुख्यमंत्री की बात को सिरे से नकार दिया है। उनका कहना है कि वापस जाने का कोई सवाल ही नहीं है। वह किसी भी स्थिति में अपने इस्तीफे का निर्णय बदलने वाले नहीं हैं। गठबंधन सरकार चाहती है कि बागी विधायक उसके साथ आ जाएं और इसी वजह से वह सभी विकल्पों पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतीत में कांग्रेस और जेडीएस नेता मुख्यमंत्री बदलने की मांग कर चुके हैं। बहुत से बागी विधायकों ने दावा किया है कि कुमारस्वामी के काम करने का तरीका और उनके भाई और पीडब्ल्यूडी मंत्री एचडी रेवन्ना के हस्तक्षेप के कारण उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कुमारस्वामी और उनके भाई को राज्य के इस राजनीतिक संकट के लिए जिम्मेदार भी ठहराया है।

रविवार को जल संसाधन मंत्री डीके शिवकुमार ने पत्रकारों से कहा, 'यदि सरकार बच जाती है तो इसके लिए जेडीएस मुख्यमंत्री पद का त्याग करने को तैयार है। जेडीएस ने कांग्रेस को नए मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए स्वतंत्र हैं। वह सिद्धारमैया, जी परमेश्वर और मुझमें से किसी को मुख्यमंत्री बना सकते हैं।' उन्होंने कहा कि बागियों को मनाने की कोशिश की जा रही है।


शिवकुमार द्वारा घोषणा करने के कुछ मिनट बाद ही बागी विधायकों ने कहा कि वह मानने वाले नहीं हैं। बागी विधायक बैराठी बस्वाराज ने कहा, 'हमारे आत्म सम्मान को चोट पहुंची है और यदि सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तब भी अपना फैसला बदलने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है।' बस्वाराज पहले सिद्धारमैया के कट्टर अनुयायी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed