फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Contractor Santosh Patil Suicide Case Bjp minister eshwarappa, Congress demand resignation

बुरे फंसे भाजपा के मंत्री: कर्नाटक में ठेकेदार की मौत मामले में FIR दर्ज, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा, 40 फीसदी कमीशन मांगने का आरोप

Wed, 13 Apr 2022 01:04 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 13 Apr 2022 01:04 PM IST
सार

कर्नाटक में ठेकेदार की मौत के मामले में मंत्री केएस ईश्वरप्पा बुरी तरह फंसते दिख रहे हैं। मंत्री पर ठेकेदार को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।  

विज्ञापन
Karnataka Contractor Santosh Patil Suicide Case Bjp minister eshwarappa, Congress demand resignation
कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में ठेकेदार की मौत के मामले में मंत्री और भाजपा नेता ईश्वरप्पा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ईश्वरप्पा के ऊपर ठेकेदार संतोष पाटिल को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा है। इस मामले में ईश्वरप्पा के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। यह प्राथमिकी ठेकेदार संतोष के भाई प्रशांत की शिकायत पर दर्ज की गई है। कांग्रेस ने इस मामले में सीएम बासवराज से उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


राज्यपाल से मिले कांग्रेस के नेता
कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सहित कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत को पत्र लिखकर ठेकेदार संतोष पाटिल की मृत्यु पर राज्य मंत्री केएस ईश्वरप्पा को बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


राज्यपाल ने हमें आश्वासन दिया: डीके शिवकुमार
इस मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि  राज्यपाल से हमने केएस ईश्वरप्पा को बर्खास्त करने, उन्हें गिरफ्तार करने की अपील की। दूसरा, उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज़ किया जाना चाहिए, क्योंकि वे ठेकेदार संतोष पाटिल (जिनकी बाद में आत्महत्या से मृत्यु हुई) सहित अपने ही लोगों से 40% कमीशन मांगते थे। राज्यपाल ने हमें आश्वासन दिया हैं कि वे इस मामले पर संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए क्या है मामला
ठेकेदार संतोष पाटिल बेलगावी के रहने वाले थे। वे उडुपी के एक होटल में मंगलवार को मृत पाए गए। उन्होंने पूर्व में ईश्वरप्पा पर अपने द्वारा किए गए कार्यों पर कमीशन की मांग करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद मंत्री ईश्वरप्पा ने न केवल उनके आरोपों को खारिज किया था बल्कि उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा भी दायर किया। वहीं, इस दौरान एक बात और सामने आई है कि अपने कथित व्हाट्सएप संदेश में, पाटिल ने मंत्री को उनकी मृत्यु के लिए जिम्मेदार ठहराया।

मैं ईश्वरप्पा से बात करूंगा: सीएम बोम्मई
कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि हां ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत मामले में मंत्री ईश्वरप्पा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हमने सारी जानकारी इकट्ठा कर ली है। मैं ईश्वरप्पा से बात करूंगा मुझे नहीं पता उन्होंने इस्तीफे के बारे में क्या कहा है। जब हम सीधे बोलेंगे तो यह साफ हो जाएगा। 

जब तक गिरफ्तारी नहीं तब तक शव नहीं लेंगे: मृतक के भाई
मृतक ठेकेदार संतोष पाटिल के भाई प्रशांत पाटिल ने कहा कि कर्नाटक के मंत्री केएस ईश्वरप्पा और उनके सहयोगी बसवराज और रमेश को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। अपने भाई के लिए इंसाफ चाहते हैं। जिन लोगों के नाम एफआईआर में दर्ज हैं, जब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक हम अपने भाई का शव नहीं लेंगे। 


कर्नाटक में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
ठेकेदार की मौत के मामले में आम आदमी पार्टी ने भी मंत्री ईश्वरप्पा के खिलाफ राजधानी बेंगलुरु में सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया।





कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा
ठेकेदार संतोष पाटिल की मौत को लेकर कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने ईश्वरप्पा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमें संतोष पाटिल की मौत के बारे में जानकारी मिली है। सभी जानते हैं कि यह एक हत्या है। उनकी मौत भ्रष्टाचार के आरोपों की वजह से हुई है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि ईश्वरप्पा के खिलाफ निश्चित तौर पर के तहत एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने आईपीसी की धारा 302 के तहत गिरफ्तारी की मांग की।  इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही उन्होंने ईश्वरप्पा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने की मांग भी की। इसके साथ ही कांग्रेस के दूसरे नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मृतक ठेकेदार  ने ईश्वरप्पा  का नाम लिया है, उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने सीएम हाउस का घेराव करने की चेतावनी भी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed