फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka consumed all-time high power on January 13 well ahead of Summer season news in hindi

Karnataka: ठंड के बीच भी भारत के इस राज्य में टूटे बिजली की खपत के रिकॉर्ड, गर्मियों से पहले ही आई ये नौबत

Tue, 17 Jan 2023 12:39 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बेंगलुरु Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 17 Jan 2023 12:39 PM IST
सार

चौंकाने वाली बात यह है कि गर्मियों के मौसम से इतर बिजली खपत का सर्वकालिक उच्चतम स्तर सर्दी के मौसम में आया है।

विज्ञापन
Karnataka consumed all-time high power on January 13 well ahead of Summer season news in hindi
बिजली की खपत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कर्नाटक में फिलहाल विधानसभा चुनावों को लेकर सरगर्मी जारी है। सत्तासीन भाजपा इस बीच विपक्षी दल कांग्रेस के मुफ्त बिजली के वादे को लेकर उस पर निशाना साध रही है। इस बीच राज्य से विद्युत आपूर्ति को लेकर ही एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। कर्नाटक में इसी 13 जनवरी को बिजली की खपत के सभी पिछले रिकॉर्ड टूट गए। चौंकाने वाली बात यह है कि गर्मियों के मौसम से इतर बिजली खपत का सर्वकालिक उच्चतम स्तर सर्दी के मौसम में आया है। माना जा रहा है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो कर्नाटक इस साल बिजली खपत के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा।
विज्ञापन


कर्नाटक में इससे पहले पिछले साल मार्च में बिजली खपत ने पिछले रिकॉर्ड तोड़े थे। तब एक दिन में कर्नाटक में 14,818 मेगावॉट बिजली का लोड रिकॉर्ड किया गया था। लेकिन 13 जनवरी को यह रिकॉर्ड भी टूट गया। माना जा रहा है कि कर्नाटक में इस गर्मी के मौसम में बिजली की खपत 15,500 मेगावॉट के स्तर को छूट सकती है। हालांकि, राज्य के बिजली विभाग ने दावा किया है कि वह किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed