फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Congress will hold a Raj Bhavan Chalo march on 31st August- Deputy CM DK Shivakumar

Karnataka: अब कर्नाटक में सरकार और राज्यपाल के बीच गतिरोध, 31 अगस्त को कांग्रेस निकालेगी मार्च; जानें मामला

Tue, 27 Aug 2024 06:06 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 27 Aug 2024 06:06 PM IST
सार

देश के कई राज्यों में राज्यपाल और राज्य सरकार के बीच गतिरोध की कहानी अब कर्नाटक में भी दिखने लगी है। दरअसल राज्यपाल की तरफ से एक पूर्व सीएम के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी न मिलने पर सरकार 31 अगस्त को मार्च निकालेगी।

विज्ञापन
Karnataka Congress will hold a Raj Bhavan Chalo march on 31st August- Deputy CM DK Shivakumar
31 अगस्त को कर्नाटक कांग्रेस निकालेगी मार्च - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमास्वामी के खिलाफ लोकायुक्त और एसआईटी की जांच पूरी हो गई है। इस मामले में अभियोजन के लिए जांच एजेंसियों ने पत्र लिखा है। लेकिन इस पर राज्यपाल थावरचंद गहलोत की तरफ से मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन


'पूर्व सीएम और मंत्रियों पर चार्जशीट दाखिल'
वहीं उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने आगे कहा, कि मेरी अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में हमने कर्नाटक के राज्यपाल को सलाह दी कि हमारी जानकारी के अनुसार, चार आपराधिक मामले हैं, जिनकी जांच लोकायुक्त और एसआईटी समेत कई विभागों की तरफ से की गई है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी और कर्नाटक सरकार के तीन अन्य पूर्व मंत्री शामिल हैं। इन सभी की जांच पूरी की जा चुकी है। उनमें से कुछ के खिलाफ विस्तृत आरोप पत्र भी दाखिल किया गया है। 
विज्ञापन


31 अगस्त को निकालेंगे राजभवन चलो मार्च- शिवकुमार
उन्होंने आगे बताया कि जांच एजेंसियों ने लोकायुक्त को अभियोजन के लिए पत्र लिखा है। इस पर राज्यपाल ने मंजूरी नहीं दी है। हमने उन्हें सलाह भेजी है कि आपको अनुमति देनी होगी। इसलिए इसके विरोध में हम 31 अगस्त को विधान सौडा में गांधी प्रतिमा से राजभवन तक राजभवन चलो मार्च निकाल रहे हैं, जिसमें देश के कानून के अनुसार मुकदमा चलाने के लिए तुरंत कार्रवाई की मांग की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कुमारस्वामी के जाली हस्ताक्षर डिप्टी सीएम ने की अपील
वहीं पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के दावे पर डिप्टी सीएम ने कहा कि वो दावा कर रहे हैं कि उनके हस्ताक्षर जाली हैं, मुझे नहीं पता कि उन्होंने अब तक शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई है, मैं उनसे तुरंत शिकायत दर्ज कराने की अपील करता हूं।

नेता प्रतिपक्ष पर डीके शिवकुमार ने कसा तंज
कर्नाटक विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष आर अशोक के अभिनेता दर्शन के मुद्दे पर दिए गए बयान पर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, मुझे लगता है कि आर अशोक को कुछ स्वास्थ्य समस्या है। मुझे लगता है कि वह मानसिक रूप से ठीक नहीं हैं। हम उन्हें जल्द से जल्द अपना इलाज करवाने की सलाह देते हैं। चूंकि वह गृह मंत्री थे, इसलिए उनके बहुत सारे संपर्क हैं और वह दर्शन के मित्र भी हैं। मुझे लगता है कि उनकी मदद और मार्गदर्शन से उन्हें (दर्शन को) कुछ सेवाएं मिल सकती थी।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed